TRENDING TAGS :
प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा रद्द, अब 17 मार्च को आने की संभावना
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का 15 मार्च का लखनऊ दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आने वाली थीं।
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का 15 मार्च का लखनऊ दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आने वाली थीं।
जानकारी के मुताबिक अब प्रियंका गांधी 17 मार्च को लखनऊ आ सकती हैं। हालांकि इस बीच चुनावी मंथन और अन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर लखनऊ पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें.....नोएडा में डेढ़ करोड़ रुपये व वाहन जब्त, जांच में जुटा आयकर विभाग
17 मार्च को को लखनऊ दौरे के बाद 18 मार्च को कांग्रेस महासचिव प्रयागराज जा सकती हैं। उनके प्रयागराज से मिर्जापुर होकर वाराणसी नदी के रास्ते जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें.....गैर-जरूरी वस्तुओं को ना दें घर में जगह, जानिए क्या होता है इनका असर?
प्रियंका के प्रयागराज में आनंद भवन जाने की संभावना है जो नेहरू परिवार का आधिकारिक निवास रहा है। प्रियंका गांधी नदी मार्ग से वाराणसी भी जा सकती है। वह मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें.....बहुत आसान है घर के पानी टंकी की सफाई, आप भी आजमाकर भगाए बीमारी
लखनऊ में रहकर तीन दिन संसदीय क्षेत्रवार समीक्षा करने के अब प्रियंका गांधी तैयारियों को गति देना शुरू करेंगी। कार्यक्रम के मुताबिक वह पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होने वाली थीं। साथ ही वह उन्नाव जिले के शहीद परिवार से मिलने जाने वाली थीं।