बनारस में प्रिंयका ने दी जोरदार दस्तक, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत

ये पहला मौका था जब गांधी परिवार का कोई सदस्य लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर पहुंचा। प्रियंका का स्वागत में लोगों ने पलक पवाड़े बिछाए थे। दो दिन के दौरे से अलग बनारस दौरे पर अलग रौनक दिख रही थी। स्थानीय लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां फेंककर प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

SK Gautam
Published on: 20 March 2019 10:25 AM GMT
बनारस में प्रिंयका ने दी जोरदार दस्तक, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत
X

वाराणसी: पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जनाधार को मजबूत करने निकली प्रियंका गांधी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचीं। विवादों के बीच प्रियंका का शुरू हुआ दौरा कई मायनों में अहम हैं। प्रियंका ने अपने इस दौरे से कांग्रेसियों में जोश भरा तो वहीं मोदी के सीधी चुनौती देने की ओर इशारा भी किया। उन्होंने काशी की शान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास से दौरे के शुरुआत की। इसके बाद उनका काफिला अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट होते हुए बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचा।

ये भी देखें :सांसद का रिपोर्ट कार्ड : 70 प्रतिशत लोग अपने सांसद को नहीं पहचानते

गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ प्रियंका का स्वागत

प्रियंका गांधी तकरीबन सवा ग्यारह बजे चुनार से रामनगर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सीधे उनके पैतृक आवास की ओर चल पड़ी। ये पहला मौका था जब गांधी परिवार का कोई सदस्य लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर पहुंचा। प्रियंका का स्वागत में लोगों ने पलक पवाड़े बिछाए थे। दो दिन के दौरे से अलग बनारस दौरे पर अलग रौनक दिख रही थी। स्थानीय लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां फेंककर प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

गंगापुत्रों से जाना गंगा का हाल

रामनगर के बाद प्रियंका गांधी नाव के जरिए सीधे अस्सी घाट पर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने गंगापुत्र कहे जाने वाले मल्लाहों के साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने मोदी का 56 इंच का सीना कहं गायब हो गया ? उन्होंने कहा कि देश को नई राजनीति चाहिए। यहां निषाद जाति के बहुत लोग हैं। लेकिन इनकी कोई मदद नहीं की गई। प्रियंका गांधी ने महिलाओं और युवाओं से भी देश की मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

ये भी देखें :मायावती का बड़ा ऐलान, कहा- नहीं लड़ूंगी लोकसभा चुनाव, जब चाहे जीत सकती हूं

दशाश्वमेध घाट पर की आरती

अस्सी घाट के बाद प्रियंका गांधी दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। यहां पर उन्होंने मां गंगा की आरती की। इसके बाद उनका काफिला बाबा विश्वनाथ मंदिर के लिए निकल पड़ा। रोड शो के रुप में प्रियंका गांधी आगे बढ़ती जा रही थी। प्रियंका की एक झलक पाने के लिए कांग्रेसियों के साथ लोगों को हुजूम उमड़ा था। गोदौलिया चौराहे पर लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर प्रियंका का स्वागत किया। प्रियंका इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ गईं, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक भी किया। बता दें कि मोदी ने 2014 में चुनावी जीत के बाद यहां रुद्राभिषेक किया था।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story