प्रियंका गांधी ने कहा- मुझे आजतक नहीं मालूम प्रधानमंत्री कौन सी कास्ट के हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी मे डैमेज कंट्रोल करने के लिए शनिवार रात बग़ैर किसी इंफार्मेशन अमेठी पहुंची गई। रात 9 बजे मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंच कर उन्होंने घंटों कांग्रेस वर्कर्स

Anoop Ojha
Published on: 28 April 2019 5:10 AM GMT
प्रियंका गांधी ने कहा- मुझे आजतक नहीं मालूम प्रधानमंत्री कौन सी कास्ट के हैं
X

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी मे डैमेज कंट्रोल करने के लिए शनिवार रात बग़ैर किसी इंफॉर्मेशन अमेठी पहुंची गई। रात 9 बजे मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंच कर उन्होंने घंटों कांग्रेस वर्कर्स के साथ मीटिंग किया और फिर यही रात्रि विश्राम किया।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर में रोड शो करेंगी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे

आज सुबह से ही एक-एक कर फिर से कांग्रेस वर्कर्स मुंशीगंज गेस्ट हाउस पर जमा होने लगे। जहां प्रियंका ने करीब डेढ़ घंटे तक चुनावी मंत्रणा किया और कार्यकर्ताओं के पेंच कसे। इस बीच प्रियंका से मुलाकात कर मुंशीगंज गेस्ट हाउस बाहर निकली रायबरेली सदर विधायक आदिति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी के साथ चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें....कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, वाड्रा चोर की पत्नी: उमा भारती

करीब 9:30 बजे उनका काफिला मुंशीगंज गेस्ट हाउस से बाहर निकला, यहां से वो सीधे बीएसपी नेता जयप्रकाश तिवारी के घर पहुंची और उनसे मुलाकात किया। जयप्रकाश तिवारी बसपा से ब्लाक प्रमुख रह चुके है। इसके बाद प्रियंका मुशीगंज के भुसियाये गांव पहुंची। जहां ग्राम प्रधान राम अचल प्रधान के घर लोगो की जमा भीड़ से उन्होंने मुलाकात किया। प्रियंका लगभग 12 बजे सड़क मार्ग से सुल्तानपुर आयेगी। जहां वो सुल्तानपुर मे अमहट एयरपोर्ट से बहाराइच के लिए रवाना होगी।

प्रियंका गांधी को नही पता कौन सी कास्ट के हैं प्रधानमंत्री

प्रियंका ने कहा कि मुझे आजतक नहीं मालूम प्रधानमंत्री कौन सी कास्ट के हैं। मेरे ख्याल से विपक्ष ने कभी इस तरीके से बात भी नहीं की। विपक्ष जहां तक मैं जानती हूं ख़ास तौर पर जो कांग्रेस के नेता हैं सिर्फ विकास के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हमने इनके बारे मे कभी कोई व्यक्तिगत आलोचना नहीं की।

यह भी पढ़ें.....उमा भारती ने कहा- नहीं लड़ेगीं चुनाव, गरीब आदमी के अधिकारों के लिए राजनीति करती रहूंगी

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने बीजेपी के राष्ट्रवाद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा मुझे समझ नहीं आता किस तरह का राष्ट्रवाद है। जब जनता आवाज़ उठाती है आप सुनने को तैयार नहीं हैं। किस तरह का राष्ट्रवाद है? जब हजारों किसान नंगे पैर पूरे देश भर से आपके दरवाजे तक आए और आप ने उनकी बात को नहीं सुना। किस तरह का राष्ट्रवाद है..? जहां गरीबों की सुनवाई नहीं है, जहां नवजवानों को झूठे-झूठे वचन दिए जाते हैं, उनको पूरा नही किया जाता।

उन्होंने सवाल किया राष्ट्रवाद क्या होता है..? फिर जवाब देते हुए कहा राष्ट्रवाद देश की भक्ति होती है। फिर उन्होंने सवाल किया देश क्या है..? और जवाब में कहा जनता है।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका गांधी के खिलाफ वाराणसी कोर्ट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश, ये है आरोप

प्रियंका काफी आक्रमक मुद्रा मेँ रही। उन्होंने स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला, कहा की वो पूरे पांच साल नहीं आई।

पूरे अमेठी नहीं घूमी हैं। पांच साल मे 16 बार आई हैं। चार पांच घंटो के लिए आती हैं, मीडिया उनके साथ आती है। वो कभी कभी जूतों का वितरण करती हैं, कभी साड़ियों का वितरण करती हैं। लेकिन यहां की जनता बड़ी स्वाभिमानी है। यहां की जनता कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाई नहीं है। किसी के सामने जनता ने भीख नहीं माँगी है। जो आता है उसको सम्मान और आदर करना चाहिए।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story