×

राहुल गांधी 10 को अमेठी और सोनिया 11 अप्रैल को रायबरेली से करेंगी नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी से और उनकी मां सोनिया गांधी 11 अप्रैल को रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया के नामांकन में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा उपस्थित रहेंगी।

Dhananjay Singh
Published on: 8 April 2019 2:56 PM GMT
राहुल गांधी 10 को अमेठी और सोनिया 11 अप्रैल को रायबरेली से करेंगी नामांकन
X

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी से और उनकी मां सोनिया गांधी 11 अप्रैल को रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया के नामांकन में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा उपस्थित रहेंगी।

राहुल गांधी 10 अप्रैल को गौरीगंज बाजार से जनसमूह के साथ चलकर अपराह्न 12.00 बजे अमेठी जिला मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे तथा 11 अप्रैल को पूर्वाह्न 11.00 बजे यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली जिला मुख्यालय पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगीं।

ये भी पढ़ें— बीजेपी को घोषणा पत्र की जगह माफीनामा जारी करना चाहिए: ललितेश पति त्रिपाठी

यह जानकारी सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के केन्द्रीय पर्यवेक्षक व राज्यसभा सांसद एम.ए. खान ने पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी।

इसके बाद प्रियंका वाड्रा के रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। अभी तक प्रियंका के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि खराब स्वास्थ्य के चलते सोनिया अपनी सीट से प्रियंका को चुनाव लड़ा सकती हैं।

ये भी पढ़ें— भाजपा के मेनिफेस्टो में राम मंदिर निर्माण की बात का इकबाल अंसारी ने किया स्वागत

पांचवी बार रायबरेली संसदीय सीट से सोनिया गांधी के नामांकन की तैयारी को लेकर एसपीजी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया सघन निरीक्षण।

सोनिया गांधी के नामांकन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन चुस्त दुरुस्त है सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी कमर कसे है।

सोनिया गांधी का नामांकन 11 अप्रैल को 12 बजे हवन, पूजन पाठ के बाद होगा। यह जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वी के शुक्ला ने आज तिलक भवन में प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story