×

राजद ने बिहार में दो और 'आप' ने UP से तीन प्रत्याशियों के नाम का किया एलान

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भागलपुर से शैलेश कुमार को टिकट दिया गया है। बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट मिला है।

Shivakant Shukla
Published on: 24 March 2019 2:32 PM IST
राजद ने बिहार में दो और आप ने UP से तीन प्रत्याशियों के नाम का किया एलान
X

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) ने आसन्न लोक सभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि सहारनपुर से योगेश दहिया, गौतमबुद्ध नगर से प्रोफेसर श्वेता शर्मा और अलीगढ़ से सतीश चंद्र शर्मा को आप का प्रत्याशी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें— लोकसभा चुनाव : बिहार में विरासत संभालने उतरेंगे पत्नी, बेटा और बिटिया

उन्होंने बताया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर चल रहा है। जल्द ही उन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा सकता है।

राजद ने बिहार में घोषित किया अपने दो प्रत्याशियों का नाम

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भागलपुर से शैलेश कुमार को टिकट दिया गया है। बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट मिला है। ये दूसरे चरण में लड़ने वाले उम्मीदवार हैं। दूसरे चरण में राजद के खाते में दो तो कांग्रेस के खाते में तीन सीट हैं।

ये भी पढ़ें— महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना के खिलाफ 56 पार्टियों का महागठबंधन



Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story