×

सरेआम पुलिस वालों की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए कैदी, मचा हडकंप

मुरादाबाद जेल से संभल जिले में कैदियों को पेशी पर चंदौसी कोर्ट लाया गया था। पेशी के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जेल वापस लाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बनिया ठेर थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी के पास वारदात को अंजाम दिया।

SK Gautam
Published on: 17 July 2019 1:58 PM GMT
सरेआम पुलिस वालों की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए कैदी, मचा हडकंप
X

लखनऊ: संभल जनपद में बुधवार को एक दुस्साहसिक वारदात में दो पुलिस कर्मियों की हत्या करके बदमाश तीन कैदियों को छुड़ा ले गये। घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुये हैं। बदमाश उनकी राइफल भी लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी देखें : जानिए कौन हैं ‘कुलभूषण’, जिनकी सलामती के लिए पूरा देश कर रहा है प्रार्थना?

बताया जा रहा है कि मुरादाबाद जेल से संभल जिले में कैदियों को पेशी पर चंदौसी कोर्ट लाया गया था। पेशी के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जेल वापस लाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बनिया ठेर थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी के पास वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बदमाशों ने कैदियों को ले जा रहे वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वैन में 24 बंदी थे, जिनमें से तीन फरार हो गये। शेष बन्दी वैन के पास ही मौजूद थे। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दोनों सम्भल पुलिस लाइन में तैनात थे और इनकी ड्यूटी मुरादाबाद जेल से बन्दियों को ले जाने वाली वैन में लगाई गई थी। इसके अलावा चार अन्य पुलिस कर्मी भी सवार थे।

ये भी देखें : पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं तो जान लें इन नियमों के बारें में…

फायरिंग में वह भी घायल हुये हैं। अपराधियों की तलाश में पूरे जनपद में नाकेबंदी कर दी गई। उनकी धड़पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story