सपा-बसपा का साथ आना मोदी के समर्थन में आये तूफान का नतीजा :भाजपा

सपा और बसपा ने पिछले साल गठबंधन किया था और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछले कुछ महीने में कई बार बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ मंच साझा करते हुए देखे गये हैं। पहली बार मुलायम सिंह भी उनके साथ दिखाई दिए।

Roshni Khan
Published on: 19 April 2019 10:56 AM GMT
सपा-बसपा का साथ आना मोदी के समर्थन में आये तूफान का नतीजा :भाजपा
X

नई दिल्ली: भाजपा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आये ‘तूफान’ ने विपक्षी नेताओं को एक साथ आने पर मजबूर कर दिया है।

ये भी देखें:प्रज्ञा के विवादित बयान पर बोली कांग्रेस, प्रधानमंत्री माफी मांगें, कार्रवाई करें

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का बयान ऐसे समय में आया है जब बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने कई साल की कड़वाहट के बाद आज मंच साझा किया।

सपा और बसपा ने पिछले साल गठबंधन किया था और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछले कुछ महीने में कई बार बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ मंच साझा करते हुए देखे गये हैं। पहली बार मुलायम सिंह भी उनके साथ दिखाई दिए।

हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मोदी के समर्थन में आये तूफान का प्रमाण है। सपा और बसपा दोनों इससे कमजोर हो गयी हैं और अस्तित्व बचाने के लिए साथ आई हैं। उत्तर प्रदेश और देश की जनता मोदी के साथ है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि मायावती उन नेताओं का सम्मान कर रही हैं जिन पर वह अपने जीवन का सबसे बड़े अपमान का आरोप लगा चुकी हैं।

ये भी देखें:गरीबों को 72 हजार देने के मामले में कांग्रेस को नोटिस जारी, आयोग से जवाब तलब

हुसैन ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा जिसकी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी आज शिवसेना में शामिल हो गयीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी डूबता जहाज है।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story