×

प्रज्ञा के विवादित बयान पर बोली कांग्रेस, प्रधानमंत्री माफी मांगें, कार्रवाई करें

कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की, मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के संदर्भ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की और कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई करें।

Dharmendra kumar
Published on: 19 April 2019 10:48 AM GMT
प्रज्ञा के विवादित बयान पर बोली कांग्रेस, प्रधानमंत्री माफी मांगें, कार्रवाई करें
X

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की, मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के संदर्भ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की और कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई करें।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रज्ञा के कथित विवादित बयान से जुड़े वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, केवल भाजपाई ही 26/11 के शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही घोषित करने का जुर्म कर सकते हैं। यह देश के हर सैनिक का अपमान है जो आतंकवाद से लड़ते हुए भारत मां के लिए प्राणों की क़ुर्बानी देता है।’’

यह भी पढ़ें...हमीरपुर: भाजपा विधायक अशोक सिंह को सामूहिक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा

उन्होंने कहा, ‘‘आप देश से माफ़ी माँगिए और प्रज्ञा पर कार्यवाही कीजिए।’’सुरजेवाला ने जो वीडियो शेयर किया है कि उसमें प्रज्ञा यह कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने महाराष्ट्र में एटीएस प्रमुख रहे करकरे से कहा था कि ‘तुम्हारा सर्वनाश होगा।’

यह भी पढ़ें...चारबाग स्टेशन के यार्ड में एनडीआरएफ और रेलवे ने संयुक्त रुप से किया मॉक ड्रिल

प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। इस मामले की जांच करकरे के नेतृत्व में हुई थी। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर स्थानों पर हमले किए थे। उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे।

भाषा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story