×

21 सितंबर राशिफल: विशाखा नक्षत्र में शुभ रहेगा या अशुभ, जानें राशियों का हाल

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- सोमवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-पंचमी, नक्षत्र- विशाखा सूर्योदय-06.18,सूर्यास्त-18.35। आज सोमवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 Sep 2020 1:16 AM GMT
21 सितंबर राशिफल: विशाखा नक्षत्र में शुभ रहेगा या अशुभ, जानें राशियों का हाल
X
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- सोमवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-पंचमी, नक्षत्र- विशाखा सूर्योदय-06.18,सूर्यास्त-18.35। मेष, वृष,मिथुन , कर्क वाणी को लेकर रहे सतर्क, सिंह से मीन तक रखें सेहत और अपनों का ख्याल, आज सोमवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

मेष, वृष,मिथुन , कर्क....

मेष 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक धार्मिक कामों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के संयोग बनेंगे। विदेश के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

वृष 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक को परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करेंगे। महिला मित्र से लाभ होगा। मन की उदासी नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

मिथुन 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक में परिवर्तन लाएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन करने के मूड में होंगे। इसमें परिवार का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा।

कर्क 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक को कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा पर जाना होगा। संतान का ध्यान रखें।

rashi file सोशल मीडिया से

यह पढ़ें...कल से ताज का दीदार: इंतज़ार खत्म, इन नियमों का करना होगा पालन

सिंह, कन्या, तुला....

सिंह 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक को कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों से परिचय कराएंगे। प्रेम घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। किसी से मुलाकात रोमांचक होगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। दोस्तों से लाभ होगा।

कन्या 21 सितंबर सोमवार के दिन जातक के स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। सामानों की खरीद पर खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

तुला 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक को नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद बना रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी अपनी चाल में नाकामयाब होंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी।

वृश्चिक 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक विचारों की दृढ़ता के साथ सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन करेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखारेंगे। आज खर्च की अधिकता रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।

यह पढ़ें....कहीं आपका बच्चा बोलने लगा है ऐसी बातें तो हो जाइए सतर्क, जानें अंजाम

rashi सोशल मीडिया से

धनु, मकर, कुंभ, मीन....

धनु 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक की वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकती हैं। परिवार के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी। खर्च बढ़ेगा। विशेष रूप से मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। गुस्सा पर नियंत्रण और मन को शांत रखें

मकर 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक को आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यवसाय में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होगी। आप खूब आनंद और संतोष का अनुभव करेंगे। परिवार-पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठाएंगे।

कुंभ 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक को आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए दिन उत्तम है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। जलाशय और औरत से बचकर रहें। ईश्वरभक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

मीन 21 सितंबर सोमवार का दिन जातक को नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story