यहां माफियाओं और गुंडो का बोल बाला, भाजपा का संरक्षण: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मुख्यमंत्री को इसकी फिक्र नहीं वे तो इन दिनों दिल्ली की हुकूमत बचाने के लिए हवा में जगह-जगह घूम रहे हैं।

Rishi
Published on: 1 May 2019 4:40 PM GMT
यहां माफियाओं और गुंडो का बोल बाला, भाजपा का संरक्षण: अखिलेश
X

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मुख्यमंत्री को इसकी फिक्र नहीं वे तो इन दिनों दिल्ली की हुकूमत बचाने के लिए हवा में जगह-जगह घूम रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में आगजनी और हत्या की घटनाएं हुई है। इसके प्रति शासन-प्रशासन का रवैया पूर्णतया संवेदनहीन है।

उन्होंने कहा, गर्मी के बढ़ते प्रकोप के दौरान कई जिलों में खेत-खलिहान में ढेर फसल आग की भेंट चढ़ गई। कई जगह तो हाई टेंशन तारों के टूटने और घर के चूल्हों की चिंगारी से बड़ी तादात में कीमती फसल नश्ट हो गई। किसान असहाय हो देखता रह गया। यह खेद की बात है कि भाजपा सरकार ने किसानों की मदद में तत्काल मुआवजा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जबकि समाजवादी सरकार में आपदा पीड़ित किसानों को 5 से 7 लाख रूपये तक की मदद दी गई थी।

ये भी पढ़ें— भारत की विरासत को दर्शाता रिलायंस ज्वेल्स का नया कलेक्शन ‘अपूर्वम’

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में इंदिरानगर में लगी आग से गई जानों का हमें दुःख है। ईश्वर परिजनों को इस कठिन घड़ी से लड़ने का साहस दे। यह दुःखद है कि 6 महीने की एक मासूम बच्ची के साथ परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मडियांव की पुरनिया कबाड़ मंडी में लगी आग में 20 दूकानें और 3 झोपड़ियां खाक हो गई।

पूर्व सीएम ने कहा, विडम्बना है कि राज्य सरकार ने फायर स्टेशनों की दशा सुधारने का काम नहीं किया फलतः आग बुझाने गाड़ियां पहुंची तो उनके पाइप फटे हुए निकले। विलम्ब से घटना स्थल पर पहुंचने की भी शिकायते हैं। कानून-व्यवस्था मामले में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं तो भाजपा राज में आम हो गई हैं। बुलंदशहर में एक गल्ला व्यापारी को गोली मार दी गई। कोतवाली सम्भल में एक किसान की गोली मारकर हत्या की गई। गुन्नौर के गहर गांव में कुछ बदमाश गेहूं चुराने आए थे उनको रोकने पर किसान की हत्या कर दी गई। रायबरेली की सिविल लाइन कोतवाली में पुलिस ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष श्री राजेश यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें— गठबंधन को जाति धर्म की राजनीति करनी है, इन्हें देश के विकास से कोई मतलब नही: योगी

अखिलेश ने कहा, उत्तर प्रदेश में लूट और अपहरण की वारदातों की भी संख्या कम नहीं होती है। विभिन्न जनपदों में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आने के बावजूद उनके नियंत्रण में प्रशासन विफल रहा हैं ऐसा लगता है जैसे भाजपा राज में शांति व्यवस्था सिर्फ कानूनी किताबों में दर्ज है, वास्तविकता में उसका कोई अर्थ नहीं।

उन्होंने कहा, सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम हो चला है। यहां माफियाओं और गुंडो का बोल बाला है। इन सबको भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। मुख्यमंत्री जी की ठोको नीति से राज्य में अराजकता को बढ़ावा मिला है। लोकतंत्र के साथ भाजपा का यह खिलवाड़ निश्चय ही घटिया स्तर का है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story