मोदी के 'गढ़' में दस्तक देंगी प्रियंका, गंगा से लेकर गंगापुत्रों का लेंगी हाल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। 20 मार्च को प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में अपने इस दौरे का समापन करेंगी। प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर खास तैयारी की गई है।

Rishi
Published on: 19 March 2019 3:40 PM GMT
मोदी के गढ़ में दस्तक देंगी प्रियंका, गंगा से लेकर गंगापुत्रों का लेंगी हाल
X

वाराणसी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। 20 मार्च को प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में अपने इस दौरे का समापन करेंगी। प्रियंका गांधी के इस दौरे को लेकर खास तैयारी की गई है। प्रियंका गांधी इस दौरान गंगा से लेकर गंगापुत्रों का हाल लेंगी। प्रियंका वाराणसी दौरे पर लाल बहादुर शास्त्री के आवास पर जाएंगी। इसके साथ ही मल्लाहों के साथ संवाद भी करेंगी।

बाबा विश्वनाथ का लेंगी आशीर्वाद

प्रियंका वाराणसी दौरे पर बाबा विश्वनाथ का भी आशीर्वाद लेने जाएंगी। मंदिर में दर्शन के साथ प्रियंका विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण भी कर सकती है। इस दौरान वह कॉरिडोर से प्रभावित लोगों से भी मिल सकती हैं । प्रियंका शूलटंकेश्व मंदिर भी जाएंगी। प्रियंका के दौरे को लेकर शहर के कार्यकर्ताओं ने खास तैयारी कर रखी है।

यह भी पढ़ें…..लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा-बसपा गठबंधन ही विकल्प : अखिलेश

एसपीजी ने संभाला मोर्चा

सुरक्षा के मद्देनज़र स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने वाराणसी में डेरा डाल दिया है। एसपीजी ने अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और शूलटंकेश्वर का सड़क मार्ग से जायज़ा लिया। इस दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों की तनी बंदूकों पर एसपीजी ने ख़ास फोकस किया है।

यह भी पढ़ें…..सपा-बसपा गठबंधन की गणित खराब कर सकते हैं पूर्वांचल के ये कद्दावर नेता

सूत्रों के अनुसार प्रियंका के दौरे पर बंदूके के तने न होने का फरमान भी दिया है ताकि कोई अनहोनी न होने पाए। एसपीजी के अधिकारियों ने प्रियंका गांधी के रिवर शो के रुट को मोटर बोट से परखा। इस दौरान उनके साथ स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे। एसपीजी ने पार्टी पदाधिकारियों को साफ़ किया है कि गंगा घाटों पर कार्यकर्ताओं की कम से कम भीड़ हो ताकि किसी भी प्रकार की असुरक्षा न उत्पन्न हो। कार्यकर्ताओं के लिए अलग अलग पॉइंट बनाने के निर्देश दिए हैं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story