×

चुनावी हलचल: आज राजधानी में इन नेताओं और अधिकारियों ने दिया वोट

वहीं एडीजी जेल चन्द्रप्रकाश के परिवार के सदस्य जब वोट डालने तो उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। चन्द्रप्रकाश अपनी पत्नी कुन्ती प्रकाश और बेटे के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे थें जहां से उन्हे बिना मतदान के ही वापस लौटना पडा।

Shivakant Shukla
Published on: 6 May 2019 3:34 PM GMT
चुनावी हलचल: आज राजधानी में इन नेताओं और अधिकारियों ने दिया वोट
X

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज यूपी के 14 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें लखनऊ की सीट पर आज मतदान संम्पन्न हुआ। इस कड़ी में कई राजनेताओं और अधि​कारियों ने अपने मत का प्रयोग किया।

मुस्लिम धर्म गुरु ने लोहिया पार्क चौक पर बने बूथ पर किया मतदान

मुस्लिम धर्म गुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोहिया पार्क चौक पर बने बूथ पर मतदान किया।

उन्होंने मतदान के बाद अपनी सेल्फी ली और मीडिया से बातचीत में कहा कि वह जानते हैं कि लखनऊ में गर्मी के कारण अभी लोगों में उत्साह कम है लेकिन शाम तक उत्साह बढ़ेगा और लोग अपने घरों से निकल कर मतदान करने जायेंगे।

ये भी पढ़ें— भाजपा अखिलेश यादव की शिकायत लेकर पहुंची चुनाव आयोग

उन्होंने कहा कि रमजान का पावन पर्व सात मई से शुरु हो रहा है। जिसकी छह मई से शुरु होने की सम्भावना जतायी जा रही थी। मौलाना ने कहा कि उन्होंने अल्लाताला से दुआ की थी कि रमजान छह से नहीं सात मई से हो, जिससे हमारे लोगों को बाहर निकलकर वोट डालने में तकलीफ नहीं हो। दुआ कुबूल हुई।

देश को आतंकवाद,नक्सलवाद,भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकास के लिए मतदान करें: दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में ऐशबाग के गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इण्टर कालेज में बने बूथ पर कतारबद्ध होकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि देश के विकास के लिए मतदान करना आवश्यक है। देश को आतंकवाद, नक्सलवाद एवं भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए मतदान करें।

उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए अपने मताधिकार का सभी लोग उपयोग करें। मतदान अवश्य करें और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करे। इस चुनाव के बाद देश व प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी।

मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में लखनऊ में आज प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने परिवार समेत मतदान केन्द्रों में जाकर मतदान में हिस्सा लिया। इनमें मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डे से लेकर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा तक शामिल रहे। इनके अलावा प्रमुख सचिव स्तर के भी कई अधिकारी शामिल थें।

आज सुबह सात बजे मतदान का कार्य शुरू होते ही सूचना निदेशक शिशिर सिंह अपनी पत्नीव बेटे के साथ गोमती नगर स्थिति एनी बेसेन्ट स्कूल में तथा प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने गोमती नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में अपनी पत्नी मालिनी अवस्थी अपने बेटे अदितीय कुमार ससुर अदित्य अवस्थी सास ऊषा अवस्थी के साथ मतदान किया। आईएएस कृष्ण कुमार गुप्ता जो इन दिनों ग्रेटर नोएडा आथरिटी में में सीईओ है ने अपनी पत्नी नीतू गुप्ता व बेटे ब्रजेन्द के साथ लखनऊ में मतदान किया।

ये भी पढ़ें— बाहुबली अतीक अहमद की शार्ट टर्म बेल की सुनवाई से जज ने किया अपने को अलग

मुख्य सचिव अनूपचन्द्र पाण्डे ने अपनी मां पुष्पा पान्हे और पत्नी रेणुकापाण्डेय ने महानगर स्थित डा वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल में मतदान किया। जबकि प्रमुख सचिव खादी ग्रामोद्योग नवनीत सहगल ने विश्वविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मतदान किया। वहीं प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने अपनी पत्नी संग अवध डिग्री कालेज स्थित मतदान केन्द्र मे मतदान किया।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपनी घायल पत्नी सुहानी और मां शारदा के साथ गोमतीनगर के संस्कृतविद्यापीठ में मतदान किया। पत्नी सुहानी पैर में फै्रक्चर होने के कारण व्हलीचेयर में मतदान करने पहुंची थी। वहीं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सुरेशचन्द्रा व उनकी पत्नी ने भी मतदान किया।

वहीं एडीजी जेल चन्द्रप्रकाश के परिवार के सदस्य जब वोट डालने तो उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। चन्द्रप्रकाश अपनी पत्नी कुन्ती प्रकाश और बेटे के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे थें जहां से उन्हे बिना मतदान के ही वापस लौटना पडा।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने किया मतदान, बोले हर मतदाता डाले अपना वोट

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ कई बड़े नेता और पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी ने भी मतदान किया। उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान करें।

ये भी पढ़ें— PM ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा को एक हजार करोड की सहायता राशि की घोषणा की

सिंह मतदान के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ और सार्थक लोकतंत्र के लिए वोटिंग आवश्यक है। प्रदेश में जिन-जिल जिलों में वोट पड़ रहे हैं। वहां के सभी मतदाता घर से निकलें और अपना वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों में चुनाव हो चुके हैं। आज पांचवा चरण चल रहा है। पुलिस ने बेहतर काम किया है। आगे होने वाले दो चरणों में भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। हम यह उम्मीद करते हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story