×

लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण का मतदान खत्म, 64.66 फीसदी हुई वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए देश की 116 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। आज की वोटिंग में सियासत के कई दिग्गज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन वीआईपी सितारों की लिस्ट में टॉप पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर के रानिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डा

Anoop Ojha
Published on: 23 April 2019 3:33 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण का मतदान खत्म, 64.66 फीसदी हुई वोटिंग
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए देश की 116 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। आज की वोटिंग में सियासत के कई दिग्गज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन वीआईपी सितारों की लिस्ट में टॉप पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर के रानिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। प्रधानमंत्री खुली जीप में सवार होकर पोलिंग बूथ तक वोट डालने पहुंचे जहां बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया।

लोकसभा के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को देशभर में 116 सीटों पर मतदान शुरू हो गया, जिसमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

Updates...

लोकसभा के तीसरे चरण में 117 सीटों पर 64.66 फीसदी मतदान हुआ: चुनाव आयोग

तीसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है और इस चरण में 63.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

असम- 78.29% बिहार- 59.97% गोवा- 71.09% गुजरात - 60.21% जम्मू-कश्मीर- 12.86% कर्नाटक- 64.14% केरल- 70.21% महाराष्ट्र- 56.57% ओडिशा- 58.18% त्रिपुरा- 78.52% उत्तर प्रदेश- 57.74% पश्चिम बंगाल- 79.36 छत्तीसगढ़- 65.91% दादर और नगर हवेली- 71.43% दमन-दीव- 65.34%

तीसरे चरण के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव में 5.30 बजे तक 61.31% मतदान हुआ है।

तीसरे चरण के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव में 3.30 बजे तक 51.15% मतदान हुआ है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बालीग्राम में कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में वोट देने के लिए लाइन में लगे एक आदमी की मौत।

LIVE: तीसरे चरण के अभी तक 37.89% मतदान हुआ है।

यूपी में दोपहर 1 बजे तक 35.49 फीसदी मतदान हुआ।

केरलः कन्नूर के एक पोलिंग बूथ में सांप निकलने के बाद मतदान बाधित हो गया था। सांप को पकड़ने के बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई।

उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक कुल 22.64 फीसदी मतदान हो चुका है। यहां के मुरादाबाद में 23.20 फीसदी, रामपुर में 26.80 फीसदी, सम्भल में 20.80 फीसदी, फिरोजबाद में 22.40 फीसदी, मैनपुरी में 20.20 फीसदी, एटा में 23 फीसदी, बदायूं में 21.20 फीसदी, आंवला में 20.40 फीसदी, बरेली में 23.20 फीसदी, पीलीभीत में 25.20 फीसदी वोट डाले गए हैं। इसके अलावा असम में कुल 28.6 फीसदी मतदान हुआ है। केरल में 22 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। वायनाड सीट पर 11 बजे तक 24 फीसदी के करीब वोटिंग हुई है।

इस चरण में जिन 14 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों में मतदान हो रहा है, 2014 चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने उनमें से 66 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 27 पर जीत हासिल की थी। बाकी सीटें अन्य विपक्षी दलों और निर्दलियों के खातों में गयी थीं।

यह भी पढ़ें.....सीएम कमलनाथ के भतीजे की कंपनी पर छापे में 1,350 करोड़ की कर चोरी

इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं।

तीसरे चरण के मतदान में करीब 18.56 करोड़ मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाये हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

यह भी पढ़ें.....BJP ने गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली और मीनाक्षी लेखी को नई दिल्ली से दिया टिकट

गुजरात के गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष शाह मैदान में हैं जहां से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचते रहे।

केरल में वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ रहे हैं और इस सीट पर भी सबकी निगाहें हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से फिर से किस्मत आजमा रहे हैं और उनके सामने भाजपा ने पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन को उतारा है।

यह भी पढ़ें.....दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से बाॅक्सर विजेंदर सिंह होंगे कांग्रेस उम्मीदवार!

कर्नाटक में यह एचडी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के लिए परीक्षा है।

उत्तर प्रदेश में सपा नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार के चार सदस्यों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। मुलायम, उनके दो भतीजे धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव फिर से लोकसभा पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। इनके अलावा सपा के आजम खान और फिल्म अभिनेत्री तथा भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा भी प्रमुख चेहरों में हैं।

उत्तर गोवा से केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक फिर से मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें.....विवादित बयान देने के मामले में प्रज्ञा के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश

बिहार में पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है, जिनमें से चार पर मौजूदा सांसद पप्पू यादव (मधेपुरा), उनकी पत्नी रंजीत रंजन (सुपौल), सरफराज आलम (अररिया) और महबूब अली कैसर (खगड़िया) हैं।

ओडिशा की छह सीटों पर मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ बीजद और भाजपा के बीच माना जा रहा है। 2014 के चुनाव में ये सभी सीटें बीजद के खाते में गयी थीं।

यह भी पढ़ें......लोकसभा चुनाव : पाँचवें चरण में 181 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

पश्चिम बंगाल की बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के मुकाबले भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।

भारत में लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहा है। 11 अप्रैल को 91 और 18 अप्रैल को 96 सीटों पर मतदान हो चुका है। मतगणना 23 मई को होगी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story