×

गठबंधन से छिटके हैं यादव, अनुसूचित व मुस्लिम वोट: महेंद्र नाथ पाण्डेय

उन्होंने कहा कि सेना के अफसरों द्वारा राष्ट्रपति को पत्र लिखने की अफवाह फैला कर कांग्रेस ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। सेना के अफसरों और राष्ट्रपति भवन के इनकार से कांग्रेस की देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फजीहत हो रही है।

Shivakant Shukla
Published on: 12 April 2019 2:08 PM GMT
गठबंधन से छिटके हैं यादव, अनुसूचित व मुस्लिम वोट: महेंद्र नाथ पाण्डेय
X

लखनऊ: यूपी में कांग्रेस की जो बची खुची दो सीटे हैं वह भी भाजपा की झोली में आ रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मायावती की पार्टी अब टूट कर बिखर गई है। बसपा के तमाम बड़े नेता माया को छोड़कर भाजपा के साथ आ रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में माया पहले ही चरण में हार मान चुकी हैं। इसी लिए वह अभी से ईवीएम का राग अलापने में लगी हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम यूपी की आठों सीटें भाजपा जीत रही हैं।

ये भी पढ़ें— रामेश्वरम से चल कर अयोध्या पहुंची श्रीराम राज्य रथ यात्रा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सपा, बसपा का यह भी भ्रम दूर हो गया है कि यादव, अनुसूचित या मुसलमान वोट उनका है। सभी के साथ ही यादव, दलित व मुसलमान का भी वोट अब बीजेपी को मिल रहा है। पांडेय ने कहा कि इस बार का आम चुनाव जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश के लिए लड़ा जा रहा है। साथ ही राष्ट्रवाद का मुद्दा भाजपा के लिए सुपर प्लस हो गया है। देश के युवाओं में राष्ट्रवाद का मुद्दा सिर चढ़कर बोल रहा है।

उन्होंने कहा कि सेना के अफसरों द्वारा राष्ट्रपति को पत्र लिखने की अफवाह फैला कर कांग्रेस ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। सेना के अफसरों और राष्ट्रपति भवन के इनकार से कांग्रेस की देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फजीहत हो रही है।

पांडेय ने कहा प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो भाजपा पर असर के सवाल के जवाब में डा. पांडेय ने कहा कि प्रियंका नासमझ नहीं हैं। वह भी जानती है कि नरेंद्र मोदी जी काशी में पांच लाख वोटों से अधिक से जीतने जा रहे हैं। सभी काशीवासी बम-बम हैं।

ये भी पढ़ें— मेट्रो स्टेशनों के सामने खड़े वाहनों के खिलाफ जल्द चलेगा ​अभियान

उन्होंने पीएम मोदी की तुलना रानी अहिल्या बाई से करते हुए कहा कि मोदी ने काशी के वैशिष्ठ को बढ़ाया है। एक आधुनिक भारत के रूप में उभारा है। डा. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस, माया व अन्य नेता दोहरा चरित्र अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अगर वह जीते तो ईवीएम ठीक और भाजपा जीते तो ईवीएम को गाली देने लगते हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story