×

UP Nikay Chunav: मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की कोशिश में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी हाजी रिजवान, सांसद चुनाव भी थे लड़े

UP Nikay Chunav: कांग्रेस आलाकमान की तरफ से हाजी रिजवान कुरैशी को एक समय पर सांसद चुनाव में टिकट दिया गया था। लेकिन इसमें उन्हें जीत नहीं हासिल हो सकी थी। इस बार के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने फिर हाजी रिजवान पर ही दांव लगाया है।

Sudhir Goyal
Published on: 25 April 2023 11:46 AM GMT
UP Nikay Chunav: मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की कोशिश में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी हाजी रिजवान, सांसद चुनाव भी थे लड़े
X
हाजी रिजवान कुरैशी एवं कांग्रेस के अन्य समर्थक

Moradabad News: नगर निकाय चुनाव में नामांकन के बाद प्रत्याशी अपनी-अपनी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। हर चौखट पर दस्तक देने की कोशिश है। सभी प्रत्याशियों की खास निगाहें मुरादाबाद में निर्णायक तादात में बसे मुस्लिम मतदाताओं पर हैं। उनको अपने पाले में लाने के लिए तरह-तरह की कवायद की जा रही है।
कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशी सपा के लिए चुनौती

कांग्रेस आलाकमान की तरफ से हाजी रिजवान कुरैशी को एक समय पर सांसद चुनाव में टिकट दिया गया था। लेकिन इसमें उन्हें जीत नहीं हासिल हो सकी थी। इस बार के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने फिर हाजी रिजवान पर ही दांव लगाया है। टिकट मिलने के बाद हाजी रिजवान पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। उन्हें मुस्लिम मतदाताओं से काफी उम्मीदें हैं और वो ज्यादातर शहर की मुस्लिम बस्तियों में घूमते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनके प्रत्याशी बनने के बाद शहर में लोगों का अलग-अलग मत सामने आ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि जिले में हाशिए पर पड़ी कांग्रेस मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के हाजी रिजवान सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पहुंचाएंगे। वो सपा के मुस्लिम वोटबैंक में सेंधमारी करेंगे, जिससे मुस्लिम मतों का विभाजन होने के बाद जीत किसके हिस्से में आएगी, इसका सभी को इंतजार है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस खासकर मुरादाबाद को लेकर काफी गंभीर है। इसकी वजह है कि प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा मूल रूप से मुरादाबाद के ही निवासी हैं। इसीलिए कांग्रेस मुरादाबाद पर अधिक ध्यान दे रही है। वो निकाय चुनाव में खुद को मजबूत स्थिति में रखकर आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर स्थिति में आना चाहती है। जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story