×

PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों संग बातचीत, कहा-रात्रि कर्फ्यू को दुनिया ने स्वीकारा

पीएम नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्रियों संग बातचीत, कहा-रात्रि कर्फ्यू को दुनिया ने स्वीकारा

Shashwat Mishra
Published on: 8 April 2021 2:48 PM GMT (Updated on: 8 April 2021 4:02 PM GMT)
X


Live Updates

  • 8 April 2021 3:14 PM GMT

    पीएम ने एक बार फिर दवाई भी कड़ाई भी की बात दोहराई औ कहा कि हम पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना को रोक लेंगे।

  • 8 April 2021 3:14 PM GMT

    युवाओं का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा सभी युवा वर्ग टीकाकरण की जागरूकता के लिए आगे आएं और लोगों तक वैक्सीन लेने की बात को पहुंचाएं। 

  • 8 April 2021 3:14 PM GMT

    उन्होंने कहा कि हमें वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क लगाना होगा और सख्ती बरतनी होगी। 

  • 8 April 2021 3:14 PM GMT

    पीएम बोले- शुरुआती लक्षण दिखते ही सभी लोग टेस्टिंग जरुर कराएं। बिना लक्षण वालों से कोरोना के फैलने का भी संदेह है।

  • 8 April 2021 3:14 PM GMT

    घबराने की जरुरत नहीं

    पीएम मोदी ने कहा कि कि पॉजिटिविटी रेट बढ़ने से घबराएं नहीं, टेस्ट जरुर कराएं। जब टेस्ट होगा तभी उसका निवारण किया जा सकेगा।

  • 8 April 2021 3:10 PM GMT

    - पीएम ने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन की जरुरत नहीं है।

  • 8 April 2021 3:09 PM GMT

    - उन्होंने कहा हमें टेस्टिंग और ट्रैकिंग को बढ़ाना होगा। हमें कैसे भी पॉजिटिविटी रेट को पांच फीसदी से नीचे लाना होगा।

  • 8 April 2021 3:08 PM GMT

    - पीएम मोदी ने कोरोना की जंग में टेस्टिंग पर भी जोर देने को कहा है। उन्होंने कहा कि हमें शुरुआती लक्षण में ही डॉक्टर के पास जाना होगा।

  • 8 April 2021 3:06 PM GMT

    - बैठक में पीएम ने कहा हमारे पास इस बार महामारी से जंग के लिए सभी उपाय मौजूद हैं। अब हमारे पास वैक्सीन भी है।

  • 8 April 2021 3:05 PM GMT

    - इसके अलावा पीएम ने कोरोना को काबू करने के लिए माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर फोकस जरूरी है। 

Shashwat Mishra

Shashwat Mishra

Next Story