×

मगरमच्छ के पेट में इस हाल में मिला 14 साल का लापता बच्चा, फिर क्या हुआ?

मलेशिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 14 साल का एक लापता बच्चा मगरमच्छ के पेट में मरी हुई हालत में मिला। घरवालों ने उसके कपड़े से पहचान की। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार हो पाया।

Newstrack
Published on: 3 Aug 2020 1:12 PM GMT
मगरमच्छ के पेट में इस हाल में मिला 14 साल का लापता बच्चा, फिर क्या हुआ?
X

नई दिल्ली: मलेशिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 14 साल का एक लापता बच्चा मगरमच्छ के पेट में मरी हुई हालत में मिला। घरवालों ने उसके कपड़े से पहचान की। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार हो पाया।

ये है पूरा मामला

मलेशिया के कुचिंग इलाके से 14 वर्षीय रिकी गान्या शुक्रवार को लापता हो गया था। वह घर पर ये बोलकर गया था कि वह कुचिंग इलाके के पास नदी किनारे घोंघे जमा करने जा रहा है।

जिस वक्त वह ये काम कर रहा था तभी नदी से निकलकर एक मगरमच्छ ने उसकी टांग पकड़कर उसे अंदर खींच लिया। इस घटना के थोड़ी देर बाद उसकी आंटी उसे खोजते हुए नदी किनारे पहुंची तो देखा कि एक मगरमच्छ नदी के ऊपरी हिस्से में बहुत ज्यादा हिल रहा है।

उन्होंने तुरंत मदद के लिए लोगों को बुलाया। लेकिन मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका। वह पानी के अंदर छिप गया। इस घटना के चार दिन बाद मगरमच्छ मुर्गी के लालच में पकड़ा जा सका।

गांव वालों और इमरजेंसी सेवाओं के लोगों ने मिलकर उसे नदी से बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत मगरमच्छ को बीच से दो टुकड़ों में काट डाला। उन्हें मगरमच्छ के पेट से रिकी गान्या के कपड़े और शरीर के कुछ हिस्से मिले। मगरमच्छ को हादसे वाली जगह से करीब 5 किलोमीटर दूर से पकड़ा गया था। उनका शक सही निकला।

इमरजेंसी सेवा के कर्मचारियों ने रिकी गान्या के बॉडी पार्ट्स मगरमच्छ के पेट से निकालकर उसके परिवार वालों को दे दिए। इसके बाद रिकी गान्या का अंतिम संस्कार किया जा सका।

अजब गजब टॉप 10 शिक्षक, ये तो हैं एक रुपया फीस वाले गुरुजी

अजब-गजब: एक ही नंबर की मिली दो इनोवा कारें, जांच में जुटी पुलिस

गजब गांव की अजब निशानियां, रामायण-महाभारत में भी मौजूद हैं अंश

Newstrack

Newstrack

Next Story