×

उम्र को मात देकर इस देश की महिलाएं हमेशा रहती है खूबसूरत व जवां, जानिए राज

चेहरे पर उम्र का झलकना किसी को रास नहीं आता है। हर कोई ताउम्र जवान दिखना चाहता है। बुढ़ापा के नाम से लोग डरते है। क्योंकि बढती उम्र की वजह से चहरे की रंगत खोना आम बात है। खासतौर से महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ ही उनके चहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं और बुढ़ापा झलकने लगता हैं। लेकिन कई महिलाएं खुद को फिट रखती है।

suman
Published on: 4 Jan 2020 1:41 AM GMT
उम्र को मात देकर इस देश की महिलाएं हमेशा रहती है खूबसूरत व जवां, जानिए राज
X

जयपुर :चेहरे पर उम्र का झलकना किसी को रास नहीं आता है। हर कोई ताउम्र जवान दिखना चाहता है। बुढ़ापा के नाम से लोग डरते है। क्योंकि बढती उम्र की वजह से चहरे की रंगत खोना आम बात है। खासतौर से महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ ही उनके चहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं और बुढ़ापा झलकने लगता हैं। लेकिन कई महिलाएं खुद को फिट रखती है। चहरे पर अपनी उम्र झलकने नहीं देती हैं। कुछ सर्जरी तक करवा लेती है। लेकिन जानते है कि एक देश ऐसा भी हैं जहां की महिलाओं पर उम्र का कोई असर नहीं होता हैं और उनकी खूबसूरती लम्बे समय तक बनी रहती है और ताउम्र जवां दिखती हैं। तो जानते हैं कौन सी जगह है............

यह पढ़ें....19 साल की जवान बेटी को सेक्स के लिए मां ने 7 पुरुषों के पास भेजा, आगे हुआ ये

हम बात कर रहे है ताइवान की। यह एक द्वीप है, जो अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का हिस्सा है। ताइवान का एक देश के रूप में विश्व के 17 देशों से ही संबंध रह गए हैं। यह द्वीप अपने आप में कई सामाजिक सांस्कृतियों को समेटे हुए है। ताइवान की आबादी करीब 2.36 करोड़ है। यहां के 70 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।

इस देश की महिलाएं खूबसूरत भी होती हैं और लंबे समय तक जवां दिखती हैं। इसके पीछे इनका खानपान या फिर मेकअप कारण नहीं है, बल्कि इनकी खूबसूरती का अलग ही राज है।

इस देश में रहने वाली लड़कियां अपने रंग-रूप को लेकर ज्यादा ही सजग रहती हैं। इस कारण वे धूप में ज्यादा बाहर नहीं निकलतीं, क्योंकि इनका ऐसा मानना है कि धूप में निकलने से चेहरा काला और खराब हो जाता है।

ताइवान के लोगों का मानना है कि धूप में निकलने से उम्र घटती है और इसलिए चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो, लोग धूप में बिलकुल भी नहीं निकलते। यहां के लोग खेलों में भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं और इसलिए भी वो बहुत फिट रहते हैं।

यह पढ़ें....हे भगवान! 18 साल से नहीं गूंजी इस गांव में किलकारियों की दास्तां, लोगों ने ढूंढी ऐसे खुशी

कई लोगों को बारिश में भींगना काफी पसंद करते हैं, लेकिन ताइवान के लोग बारिश में भींगना बिल्कुल पसंद नहीं करते। खासकर यहां की महिलाओं को बारिश में भींगने से खास एलर्जी है। एक रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ताईवान द्वीप के लोग 1 दिन में 10 घंटे काम करते हैं। उनकी इसी मेहनत का नतीजा है कि यहां पर लोग कम उम्र में भी अमीर बन जाते हैं।

इसी के साथ ताइवान में स्थित स्कूलों और कॉलेज में मैथ और साइंस सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। साथ ही यहां पर लोग ट्रेन और मेट्रो की बजाए स्कूटर पर चलना ज्यादा पसंद करते हैं। इस द्वीप के लोग मेहमान नवाजी के लिए भी बहुत मशहूर हैं।

suman

suman

Next Story