×

महिला का फूटा गुस्सा और हो गया 95 लाख का नुकसान, देखें वीडियो में ...

ब तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा क्यों किया। इस समय लोग महिला के पागलपन को देखकर परेशान हो गए हैं। इस वायरल वीडियो में कैसे एक महिला धड़ाधड़ शराब की बोतलें फोड़े जा रही है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Dec 2020 12:22 PM GMT
महिला का फूटा गुस्सा और हो गया 95 लाख का नुकसान, देखें वीडियो में ...
X
क महिला ने अपने गुस्से के कारण दुकान में 95 लाख रुपए का नुकसान कर दिया। यह सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे लेकिन यह सच है

नई दिल्ली: इंसान का गुस्सा बहुत खराब होता है। गुस्से में इंसान कुछ भी कर सकता है यह बात तो आप सभी जानते ही होंगे। ऐसे में कई बार तो इंसान अपने होश खो बैठता है और ऐसी हरकत कर जाता है कि उसे बाद में अफ़सोस होता है। ऐसा ही एक खबर ब्रिटेन से है यहां एक महिला ने अपने गुस्से के कारण दुकान में 95 लाख रुपए का नुकसान कर दिया। यह सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे लेकिन यह सच है>

angry

130,000 डॉलर की बोतलें तोड़ दी

हुआ यूं कि ब्रिटेन में एक महिला ने सुपरमार्केट में घुसकर 500 शराब की बोतलें फोड़ दी। अब सोशल मीडिया पर उस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर पर भी लोग इस गुस्सैल महिला से डर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो इंग्लैंड के Stevenage की Aldi supermarket का है। खबर है कि महिला ने सुपरमार्केट में घुसकर लगभग 500 शराब की बोतलें तोड़ दी, जिनकी कीमत तकरीबन 130,000 डॉलर यानि लगभग 95 लाख रुपए थी।

यह पढ़ें....कर्फ्यू से बंद राज्य: सरकार ने किया ये ऐलान, सख्त नियमों का करना होगा पालन



यह पढ़ें...जौनपुर: भारी पड़ा पुलिस को वृद्ध महिला से बदतमीजी करना, मिली सजा

अब तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा क्यों किया। इस समय लोग महिला के पागलपन को देखकर परेशान हो गए हैं। इस वायरल वीडियो में कैसे एक महिला धड़ाधड़ शराब की बोतलें फोड़े जा रही है। वहीं उनके पीछे का सारा एरिया टूटी हुई शराब की बोतलों से भरा पड़ा है। वैसे आप देख सकते हैं इस तोड़फोड़ को करते हुए महिला का हाथ भी जख्मी हो गया। अब कई लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story