×

इस देश में लड़कियां शेयर करती हैं अपना पार्टनर, जानिए लड़कियों की पसंद

अपने पार्टनर को अक्सर लड़कियां शेयर करना पसंद नहीं करती, शेयर तो दूर अगर पार्टनर किसी दूसरी लड़की को देखे तो भी लड़कियों को ये नागवार गुजरता है। लड़कियों को एक लड़के के लिए लड़ते हुए देखा होगा, की किस तरह से वे लड़के पर अपना अधिकार जमाती हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि दो लडकियां एक ही ब्वॉयफ्रेंड को शेयर करती हो।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 July 2020 5:33 PM GMT
इस देश में लड़कियां शेयर करती हैं अपना पार्टनर, जानिए लड़कियों की पसंद
X

जयपुर: अपने पार्टनर को अक्सर लड़कियां शेयर करना पसंद नहीं करती, शेयर तो दूर अगर पार्टनर किसी दूसरी लड़की को देखे तो भी लड़कियों को ये नागवार गुजरता है। लड़कियों को एक लड़के के लिए लड़ते हुए देखा होगा, की किस तरह से वे लड़के पर अपना अधिकार जमाती हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि दो लडकियां एक ही ब्वॉयफ्रेंड को शेयर करती हो।

अजीबो-गरीब

दुनियाभर में कई अजीबो-गरीब चीज देखने को मिलती है। कोई अपनी सूरत तो अपनी संस्कृति को लेकर चर्चा का विषय बनता है। आज ऐसी संस्कृति के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएगी। जगह है दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग में स्थित डोंनगुआन शहर, जहां की संस्कृति बेहद अजीब है।

यह पढ़ें..राखी स्पेशलः ड्राइंग रूम को दें ऐसा स्पेशल टच, सब रह जाएं दंग

कोई ऐतराज नहीं

दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में स्थित डोनगुआन शहर पूरी दुनिया में अपनी अनोखी संस्कृति की वजह से चर्चा में रहता है। कहते हैं कि इस शहर में लड़कियों को अपना बॉयफ्रेंड शेयर करने पर कोई ऐतराज नहीं होता है, बल्कि वे अपने प्रेमियों को अधिकाधिक प्रेमिकाएं रखने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं और इसके लिए उनकी आर्थिक मदद भी करती हैं। डोनगुआन का हर नागरिक इस अनोखी संस्कृति को अपना रहा है।डोनगुआन नाम के इस शहर को दुनिया भर में चीन की ‘सेक्स कैपिटल’ के रूप में पहचाना जाने लगा है। यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड हैं और यह बात जगजाहिर होती है।

चीन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड होना आम बात है। यही नहीं नौकरी ढूंढने के मुकाबले गर्लफ्रेंड खोजना अधिक आसान है। ऐसे पुरुष जो उन फैक्ट्रियों में काम करते हैं, जहां महिलाओं की संख्या अधिक है, वह तो एक के बाद एक कई गर्लफ्रेंड बनाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां भी पुरुषों के साथ दोस्ती बढ़ाने में दिलचस्पी लेती हैं। कोई भी लड़की अपने साथी को अपनी दोस्त के साथ आसानी से शेयर कर लेती है। सिचुआन प्रांत के एक युवक ने बताया कि डोनगुआन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या दोगुने से भी अधिक है। उनके पास अच्छा पैसा है। यहां लड़कियां पैसे नहीं पुरुष में दिलचस्पी लेती हैं। वह अभी बेरोजगार है और उनकी प्रेमिका उसका पूरा खर्च उठाती है।दरअसल इस शहर में अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित उत्पाद तैयार किए जाते है, जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं के काम को ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसे में पुरुषों के पास काम करने के कम क्षेत्र होते हैं। कई पुरुषों को तो बेरोजगार भी रहना पड़ता है।

यह पढ़ें....राखी की मिठास को नहीं बिगाड़ पाएगा कोरोना, बहनें घर पर बनाए ये खास स्वीट्स

खाली समय होने के कारण पुरुष महिलाओं के लिए आसानी से समय निकाल लेते हैं। उनके पास महिलाओं के पास बिताने के लिए काफ़ी समय होता है। पुरुषों से दोस्ती करने के लिए लडकियां भी बहुत उत्साहित होती है. कोई भी लड़की आसानी से अपने साथी को अपनी दोस्त के साथ शेयर कर लेती हैं। कहा जाता है कि यहां नौकरी के मुकाबले गर्लफ्रेंड आसानी से मिल जाती है।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story