×

अंतिम संस्कार के बाद घरवाले भूल चुके थे, महिला जिंदा होकर पहुंच गई घर

एक्वाडोर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने बहन की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन उसके होश तब उड़ गए, जब कुछ दिन बाद उसे अपनी बहन के जिंदा होने के बारें में पता चला। 

Aditya Mishra
Published on: 27 April 2020 10:17 AM GMT
अंतिम संस्कार के बाद घरवाले भूल चुके थे, महिला जिंदा होकर पहुंच गई घर
X

नई दिल्ली: पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। अमेरिका, इटली और चीन में इस वायरस ने भीषण तबाही मचाई है। यहां पर बड़ी संख्या में जान -माल का नुकसान हुआ है।

इस बीच एक्वाडोर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने बहन की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।

लेकिन उसके होश तब उड़ गए, जब कुछ दिन बाद उसे अपनी बहन के जिंदा होने के बारें में पता चला।

मामला कुछ यूं है कि गुआयाक्विल शहर में 74 वर्षीय अल्बा मरुरी को 27 मार्च को तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी हुई। जिसके बाद उन्हें एबल गिल्बर्ट पोनटोन हास्पिटल में एडमिट कराया गया। शुरुआत जांच में कोरोना से मिलते जुलते लक्षण मिले। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया

जैसे लक्षण होने की वजह से उन्हें डॉक्टर्स ने इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कर दिया। जहां पर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी बहन के नम्बर पर फोन करके अस्पताल की तरफ से बताया कि आपके मरीज की डेथ हो चुकी है। इसलिए आकर उसके शव को ले जाये।

अजब-गजब: एक ऐसी दरगाह, जहां ज़ायरीन को डंक नहीं मारते हैं बिच्छू

अस्पताल ने दी थी ये हिदायत

चूंकि अल्बा मरुरी कोरोना संदिग्ध थी इसलिए उसके परिवार को अस्पताल के स्टाफ ने यह हिदायत दी कि शव से दूरी बनाए रखें वरना पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ जाएगा।

जिसके बाद अल्बा के परिवार वालों ने अस्पताल के स्टाफ की बात को मानते हुए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अल्बा की मौत की खबर उन्होंने अपने जानकारों को भी दी।

पूरा परिवार बेहद दुखी था। तभी कुछ दिन बाद अल्बा की बहन ऑरा को अस्पताल से फोन आया। उन्हें बताया गया कि अल्बा मरुरी बात करना चाहती है। उन्हें लगा कोई मजाक कर रहा है।

पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ फिर जब उन्हें अल्बा के जिन्दा होने की खबर मिली तो वो हैरान हो गई। फोन कॉल के कुछ घंटों बाद एक एम्बुलेंस ऑरा मरुरी के घर पहुंची।

एम्बुलेंस में डॉक्टर के साथ अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद था। उन्होंने अल्बा के परिवार वालों से माफी मांगी और कहा कि गलतफहमी की वजह से उन्होंने किसी और का शव अल्बा के परिवार को सौंप दिया था।

वहीं, ऑरा का कहना है कि इस घटना के बाद से उन्हें नींद नहीं आ रही है। उन्हें नहीं पता कि उन्होंने किसकी लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।

अजब गजब:जानिए सेना के जवानों के छोटे बाल रखने के पीछे छिपे राज…

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story