×

3 फीट का दूल्हा और 5.5 फीट की नेत्रहीन दुल्हन, ऐसे हुई इन दोनों की शादी

इन दोनों के विवाह से सभी बहुत खुश है। दोनों के कद में काफी अंतर है लेकिन अगर इनके कद को छोड़ दिया जाए तो इनका रिश्ता बेहद ही बहुत अच्छा है। आपको बता दें कि दूल्हा - दुल्हन दोनों ही अच्छे पढ़े लिखे हैं। इन दोनों में अपनी शादी को 30 नवंबर को की थी।

Newstrack
Published on: 10 Dec 2020 8:43 AM GMT
3 फीट का दूल्हा और 5.5 फीट की नेत्रहीन दुल्हन, ऐसे हुई इन दोनों की शादी
X
3 फीट का दूल्हा और 5.5 फीट की नेत्रहीन दुल्हन, ऐसे हुई इन दोनों की शादी photos (social media)

गुजरात : कोरोना काल में शादियों का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दें कि इस कोरोना काल में कई युवक- युवतियों ने सात फेरे लिए है। आज हम आपको एक अनोखी शादी के बारे में बताएंगे। यह शादी गुजरात के जूनागढ़ की है। इस शादी की बात करें तो इसमें दुल्हन 5 फुट की एक नेत्रहीन है। और दूल्हा 3 फुट का है। आपको बता दें कि इस शादी में दुल्हन की उम्र 29 वर्ष और दूल्हे की उम्र 42 वर्ष है।

गुजरात अनोखी शादी

आपको बता दें कि गुजरात के इस अनोखी शादी में दुल्हन दूल्हे से 13 साल छोटी है। आपको बता दें कि इस शादी के चर्चे पुरे गुजरात में जोरों से चल रहे हैं। इसके साथ इस जोड़ी को लोग बहुत सराह भी रहे हैं। इस शादी में इस युवती का नाम शांता मकवाणा है जो एक नेत्रहीन है। इनको जन्म से ही दिखाई नहीं देता है। आपको बता दें कि शांता ने बीएड किया है।

42 वर्षीय दूल्हे के बारे में

आपको बता दें कि इस दूल्हे का नाम रमेश भाई डांगर है। जिसकी उम्र 42 वर्ष है। आपको बता दें कि रमेश जोधपुर तहसील के निवासी है। इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि रमेश सरकारी टीचर है। इनकी हाइट 3 फीट ही है। यह भी बताया जा रहा है कि शांता मकवाणा ने रमेश भाई डांगर से विवाह करने की इच्छा जताई थी।

यह भी पढ़ें : इटली में सिर्फ 90 रुपए में खरीद सकते हैं घर, बस करना होगा ये आसान काम

इन दोनों के विवाह की चर्चा गुजरात में फैली

इन दोनों के विवाह से सभी बहुत खुश है। दोनों के कद में काफी अंतर है लेकिन अगर इनके कद को छोड़ दिया जाए तो इनका रिश्ता बेहद ही बहुत अच्छा है। आपको बता दें कि दूल्हा - दुल्हन दोनों ही अच्छे पढ़े लिखे हैं। इन दोनों में अपनी शादी को 30 नवंबर को की थी। इस शादी की चर्चा पूरे गुजरात में बहुत तेजी से फैली हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी और अनोखी शादियां हुई है।

यह भी पढ़ें : प्लेन के अनसुने फैक्ट्स: क्यों खिड़कियों के शटर खुलते हैं, आप नहीं जानते होंगे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story