×

जींस में छोटी पॉकेट क्यों? जानें ऐसे ही मजेदार सवालों के जवाब

कभी-कभी कुछ ऐसे सवाल होते हैं, जो काफी बेवकूफी भरे लगते हैं और आप उन्हें जानने के लिए काफी उत्सुक भी होते होंगे। क्या कभी आपको भी ये जानने का मन हुआ है कि आम को इंग्लिश में मैंगो ही क्यों कहते हैं।

Shreya
Published on: 15 Dec 2019 11:47 AM GMT
जींस में छोटी पॉकेट क्यों? जानें ऐसे ही मजेदार सवालों के जवाब
X

कभी-कभी कुछ ऐसे सवाल होते हैं, जो काफी बेवकूफी भरे लगते हैं और आप उन्हें जानने के लिए काफी उत्सुक भी होते होंगे। क्या कभी आपको भी ये जानने का मन हुआ है कि आम को इंग्लिश में मैंगो ही क्यों कहते हैं या फिर सूरज को चाचा ही क्यों कहते हैं। आज हम आपको इन सवालों के तो जवाब नहीं देंगे, लेकिन कुछ ऐसे सवालों के जवाब जरूर देंगे जो आपने कभी नोटिस किया हो, लेकिन उसे उसी तरह टाल दिया हो, जैसे आपने सूरज को चाचा क्यों कहते हैं वाले सवाल को टाल दिया था।

प्लेन की खिड़की में क्यों होता है होल

क्या आप कभी प्लेन में बैठे हैं? अगर हां तो क्या आपने प्लेन की खिड़की के ग्लास पर एक छोटा सा होल देखा है। दरअसल, खिड़की में जो ग्लास लगा होता है, वो दो लेयर का होता है। और ये होल प्लास्टिक लेयर के बीच में प्रेशर को संतुलित बनाए रखता है। जिससे प्लेन पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: शॉक हो जाएंगे आप, होंगे 2 लोग घर से बेघर

लैपटॉप चार्जर में क्यों लगता है सिलेंड्रिकल बीड

क्या आपने भी ये सोचा है कि चार्जर में लगा सिलेंड्रिकल उसकी खूबसूरती बढ़ाता है। हां? तो आप गलत हैं, क्योंकि ये मैग्नेटिक बीड होता है। जो वास्तव में इन्डक्टर होता है। जो हाई फ्रीक्वेंसी नॉइज को उस सर्किट में भेजने का काम करता है, जिसमें आपने चार्जर लगाया होता है।

दो कलर वाला रबड़

जब हम स्कूल में थे तो वो दो कलर वाली रबड़ मतलब इरेजर खरीदते थे और सोचते थे कि एक पेंसिल वाला मिटाता है और एक पेन वाला। लेकिन ये सच नहीं है। ये हमारे बचपन का सबसे बड़ा झूठ है। दरअसल, हल्का वाला साइड पेंसिल के हल्के धब्बे को मिटाता है और नीला वाला गहरे निशान को मिटाता है।

यह भी पढ़ें: तगड़ा झटका! रद्द होंगी ये 8 ट्रेने, नागरिकता संशोधन बिल को लेकर आंदोलन

जीन्स की बड़ी पॉकेट के अंदर एक छोटी पॉकेट

आप सबने उस छोटु पॉकेट में चिलल्ड़ पैसे जरुर रखे होंगे। ताकि पॉकेट से चिलल्ड़ पैसे गायब न हो। दरअसल, पहली बार 1873 में लेवाइस की जीन्स में इस छोटु से पॉकेट को देखा गया था। उसके बाद पॉकेट वाली घड़ी आई थी, जो बहुत ज्यादा ट्रेंड में थी। तो उस पॉकेट वाली घड़ी को रखने के लिए उस छोटु पॉकेट को डिजाइन किया गया था। अब तो वो पॉकेट यूजलेस हो गई है, क्योंकि अब पॉकेट वॉच का फैशन ओल्ड हो चुका है।

जीन्स के पॉकेट पर लगा वह बटन

दरअसल, जिसको हम बटन कह देते हैं वो रिवेट्स होता है। ये इसलिए वहां होता है क्योंकि पॉकेट के पास सिलाई अधिक होती है और इसलिए उसे ज्यादा मजबूती की जरूरत होती है और उस बटन की मदद से उसे वही स्ट्रेंथ मिलती है। वो बटन यानि कि रिवेट्स पॉकेट को फटने से बचाता है।

पेन की खोप्पी पर होल

पेन की खोप्पी से आपने बचपन में सिटी तो जरूर बजाई होगी। लेकिन वो होल सिटी बजाने के लिए नहीं होता है, बल्कि वो एक तरह से पेन की नाक होती है, जो कलम को सांस लेने के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में धमाल मचाने वाली ये मशहूर एक्ट्रेस यहां से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Shreya

Shreya

Next Story