Odisha: एमबीबीएस स्टूडेंट की मां और चाची के साथ डॉक्टर ने किया रेप, छात्रों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Doctor Accused of Raping To Patients: आरोपी डाक्टर दिलबाग सिंह ठाकुर को रविवार को पीड़िताओं ने पकड़ा और बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 14 Aug 2024 11:06 AM GMT (Updated on: 14 Aug 2024 11:30 AM GMT)
Doctor Accused of Raping To Patients ( Pic- Social- Media)
X

Doctor Accused of Raping To Patients ( Pic- Social- Media)

Odisha: कोलकाता में महिला डाक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब ओडिशा के कटक से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिलबाग सिंह ठाकुर नाम के इस डॉक्टर पर रविवार को यह घिनौना कृत्य करने का आरोप है। पीड़ित महिलाएं एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्र की मां और चाची हैं। इस घटना के बाद एमबीबीएस के छात्रों ने दिलबाग सिंह ठाकुर को पकड़कर जमकर पीटा। आरोपी डॉक्टर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी डॉक्टर

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के बाद देश भर के डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपी डॉक्टर दिलबाग सिंह ठाकुर की उम्र 32 वर्ष है और वो मध्य प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी कार्डियोलॉजी विभाग में वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर है। वह पोस्टडॉक्टरल अध्ययन कर रहा है।

जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन

आरोप है कि ठाकुर ने मरीजों के साथ उस समय बलात्कार किया जब वे दिल से जुड़ी संभावित समस्याओं की जांच के लिए उसके पास गई थीं। इस मामले की जांच के लिए ओडिशा के चिकित्सा शिक्षा निदेशक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह घटना एक बार फिर डॉक्टरों और मरीजों के बीच विश्वास के रिश्ते पर सवाल खड़े कर रही हैं एक तरफ जहां डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे मामले सामने आते हैं जो समाज को झकझोर कर रख देते हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story