×

Nitendra Verma Ki Chikoti: 25 बार भागी है असम की यह महिला

Nitendra Verma Ki Chikoti: मैडम अब तक पूरे 25 मर्दों का बेड़ा पार लगा चुकी हैं।

Nitendra Verma
Written By Nitendra VermaPublished By Ragini Sinha
Published on: 18 Sep 2021 10:09 AM GMT
Nitendra Verma Ki Chikoti
X

Nitendra Verma Ki Chikoti: 25 बार भागी है असम की यह महिला

Nitendra Verma Ki Chikoti: भैया भागने भगाने के किस्से तो खूब सुने होंगे लेकिन आज का किस्सा एकदम अद्भुत, अकल्पनीय टाइप का है। हाँ तो जो जो लोग अभी तक चैनल सब्सक्राइब नहीं किये हैं पहिले तो बिना एक्को सेकंड गँवाये सब्सक्राइब कर लें।

तो भैया आज चलिये आसाम। भैया बधाई हो। अपने यहां भागने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यहां के एक गाँव की एक महिला ने हम देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। ये मैडम इतना भागीं इतना भागीं कि कब 25 हो गए पता ही नहीं चला। मल्लब ये पूरे 25 बार भागीं और मजे की बात तो ये है कि ये हर बार अलग अलग भागीं।

अब ये न समझियेगा कि ये मैडम किसी खेल के मैदान में भागी हैं। मल्लब वैसे तो खेल ही है लेकिन जरा अलहदा किस्म का है। क्या है कि मैडम को मर्दों के साथ भागने का बहुत शौक है। इन्हें जईसे ही मौका मिलता है भाग लेती हैं। इनको हल्के में लेने की गलती कतई न करियेगा। काहे से ये बाकायदा शादीशुदा हैं और तीन वैध बच्चों की अम्मा भी हैं।

दस साल पहिले शादी हुई। कुछ दिन तो ठीक चला, लेकिन जल्दी ही मैडम बोर हो गईं। सो बस एक पड़ोसी को पटाया और निकल भागीं, लेकिन भैया गलत तो गलत है। तो जल्दी ही इनको अपनी गलती का एहसास हो गया और घर लौट आईं, लेकिन किताबों में लिखा है कि मन चंचल होता है तो गलत थोड़े लिखा होगा। एक तो इनका मन चंचल ऊपर से बला की खूबसूरती और सबसे ऊपर इनकी ज्वालामुखी जवानी।

तो जो सिलसिला इन मैडम ने शुरू किया था वो जारी रहा। ये भागतीं और कुछ ही दिन बाद लौट भी आतीं। मल्लब इनकी वफादारी में कोई शक न करियेगा। भागते लौटते कब 25 पूरे हो गए इन्हें पता ही नहीं चला। वैसे भी जरूरतमंदों की सेवा से भी बढ़कर कुछ है भला। अरे पुण्य मिलता है पुण्य। तो मैडम अब तक पूरे 25 मर्दों का बेड़ा पार लगा चुकी हैं। खबरें तो यहां तक बता रही हैं कि इनके गाँव के ज्यादातर मर्द इन्हीं के भरोसे साँसे ले रहे हैं।

लेकिन भैया इनके पतिदेव महान हैं। वो पुरुष नहीं बल्कि महापुरुष हैं। मल्लब इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी अपनाने को तैयार बइठे हैं। अईसे लोगों को देखकर तो मन में बस एक ही सवाल उठता है कि 'हे प्रभु चरण कहाँ हैं आपके' बाकी अभी 25 मर्द ही हुए हैं पिच्चर तो अभी बाकी है। भैया हम तो यही कह रहे हैं कि मैडम खूब तरक्की करें नये नये रिकॉर्ड बनाएं। हमाई झक्क हुई समाप्त।

आपको चिकोटी पसन्द आयी हो तो फौरन शेयर कर दें । चलते हैं...

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story