World Rating Agencies: विश्व की रेटिंग संस्थाएँ कहाँ हैं

World Rating Agencies: इस प्रदेश के निवासी अपनी शालीनता, सौन्दर्य व धार्मिक भावनाओं के लिए जगत प्रसिद्ध है।

Yogesh Mohan
Published on: 19 May 2024 8:31 AM GMT
World Rating Agencies ( Social Media Photo)
X

World Rating Agencies ( Social Media Photo)

World Rating Agencies:भारत का कर्नाटक प्रदेश ईश्वर प्रदत्त प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। वहाँ की जलवायु अपनी विवधताओं के लिए सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। इस प्रदेश के निवासी अपनी शालीनता, सौन्दर्य व धार्मिक भावनाओं के लिए जगत प्रसिद्ध है। ऐसे प्रदेश में जन्म लेना और वहाँ का स्थायी निवासी होना निश्चितः भाग्यशाली होने की पहचान है।आज कर्नाटक प्रदेश सम्पूर्ण विश्व में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौत्र प्रज्वल रेवन्ना की अनैतिकता के कारण प्रसिद्धि को प्राप्त कर रहा है। यदि हम इतिहास पर दृष्टिपात करें तो प्रज्वल रेवन्ना का चरित्र हमें मुगल शासकों का स्मरण करता है, जिनका सम्बन्ध अनेंको स्त्रियों के साथ सुनने को मिलता है। इसके विपरीत हिन्दु शासकों के विषय में ऐसा तो सुनने को मिला है कि वे 3-4 विवाह करते थे, परन्तु उनका चरित्र अपनी उपरोक्त पत्नियों के प्रति ही समर्पित रहता था।


प्रज्वल रेवन्ना के विषय में जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं वो सम्पूर्ण देश को अचम्भित करने वाले एवं देश के प्रतिष्ठित गौड़ा परिवार को शर्मसार करने वाले है। विभिन्न समाचार एवं सूचना तंत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि इस युवा के लगभग 3000 स्त्रियों के साथ अनैतिक संबंध रहे हैं, जिनकी सीडी भी प्राप्त हुई हैं। यह वो संख्या है जिनका साक्ष्य उपलब्ध है, इसके इतर साक्ष्यहीन कितने और उदाहरण होंगे इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। फिर भी यदि मात्र प्राप्त सीडी का ही अवलोकन किया जाए तो ज्ञात होता है कि इस 33 वर्षीय युवा प्रज्वल रेवन्ना ने अपने आवास पर कार्य करने वाली महिलाओं का यौन उत्पीड़न किए बिना नहीं छोड़ा।उनमें से एक स्त्री तो 68 साल की वृद्धा बतायी जाती है।कुछ दिन पूर्व ही प्रज्वल रेवन्ना के आपत्तिपूर्ण कृत्य के रहस्य से पर्दा उठा है कि उसके किन-किन स्त्रियों से अनैतिक संबंध रहें हैं, वे स्त्री एवं कन्याएँ अपने परिवार व बच्चों के समक्ष शर्मसार होकर मानसिक वेदना सहन कर रही है।


उपरोक्त तथ्य का सार्वजनिक मंच पर प्रकाशन होने से कितने परिवार खंडित होंगे एवं कितने बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा, इसका आंकलन करना अभी सम्भव नहीं है।इस 33 वर्षीय युवा ने जितनी स्त्रियों से अनैतिक संबंध स्थापित किए, ऐसा करने वाला व्यक्ति सम्पूर्ण विश्व में कोई दूसरा नहीं मिलेगा। प्रज्जल रेवन्ना को गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड, लिम्का बुक आफ वर्ल्ड, इंडिया बुक आफ रिकार्ड, वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड आदि संस्थाओं के द्वारा अपनी मर्दानगी का रिकार्ड स्थापित करने के लिए एक बार सम्मानित करना तो बनता ही है। भारत के लिए यह लज्जा का विषय है कि लगभग 3000 महिलाओं से अनैतिक संबंध स्थापित करने वाला पुरुष, भारत का नागरिक है। ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार तो होना ही चाहिए, परन्तु उससे कानून सम्मत क्या सजा देनी चाहिए यह माननीय न्यायपालिका का विषय है।


Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story