×

Indian No-1 Whisky Brand: भारत में बनी ये व्हिस्की बन गयी दुनिया की सबसे पसंदीदा, जानिए क्या है इसका दाम

Indian No 1 Whisky Brand: भारत में बनी ये व्हिस्की दुनिया की बेस्ट व्हिस्की बन गयी है साथ ही इसे व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवॉर्ड भी मिला है। आइये जानते हैं भारत में इसकी कितनी कीमत है और क्या इसकी खासियत है।

Shweta Srivastava
Published on: 26 Nov 2023 12:55 PM GMT
Indian No-1 Whisky Brand
X

Indian No-1 Whisky Brand (Image Credit-Social Media)

Indian No-1 Whisky Brand: अगर आप भी शराब के शौक़ीन हैं तो आपका निश्चित रूप में कोई न कोई पसंदीदा फ्लेवर या ब्रान्ड ज़रूर होगा। वहीँ ज़्यादातर लोगों को विदेशी शराब ही पसंद। लेकिन वहीँ अब इस ट्रेंड में थोड़ा सा बदलाव आया है। अब विदेशी शराब नहीं बल्कि भारत की इस शराब के लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। वहीँ चर्चा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। आपको बता दें कि इसके लिए भारत की एक व्हिस्की को वर्ल्ड की बेस्ट व्हिस्की का भी अवार्ड मिला है। आइये इसके बारे में और जानते हैं।

भारत में बनी ये व्हिस्की को मिला अवार्ड

भारत में बनी व्हिस्की इंद्री Whisky को आज हर कोई काफी पसंद कर रहा है। इसे व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवॉर्ड भी मिला है। वहीँ इसके सामने कई दिग्गज विदेशी ब्रांड्स थे लेकिन इन सबके बीच इंद्री सिंगल मॉल्ट इंडियन व्हिस्की को ये अवार्ड मिलना काफी बड़ी बात है। वहीँ आपको एक अहम् बात बता दें कि व्हिस्की का ये ब्रांड महज़ दो साल पहले ही लॉन्च हुआ था। आपको बता दें कि इंद्री को अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं।


इंद्री Whisky को पहली बार हरियाणा में पिकैडिली डिस्टिलरीज नामक कंपनी ने लांच किया था। जिसका प्लांट भी हरियाणा में ही है। फिलहाल ये शराब अब भारत के 19 राज्यों और दुनिया के 17 देशों में आपको मिल जाएगी। वहीँ आपको इसकी कीमत के बारे में भी बता देते हैं।


इंद्री सिंगल मॉल्ट इंडियन व्हिस्की की कीमत भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग है। जहाँ उत्तर प्रदेश में इसकी कीमत लगभग 3100 रुपये हैं वहीँमहाराष्ट्र में इसकी खरीद 5100 रुपए के आस पास है, मध्यप्रदेश में इसको खरीदने के लिए आपको लगभग 3000 से 3100 रूपए देने होंगे। इसके अलावा कोलकाता में इसके लिए आपको 3600 और केरला में 5000 रूपए तक खर्च करने होंगे।


कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर इंद्री व्हिस्की इतने कम समय में कैसे दुनिया की नंबर-1 व्हिस्की बन गयी। तो आइये इसके पीछे की वजह भी आपको बता देते हैं। जो इसे इतना ख़ास बनाता है।


दरअसल इंद्री व्हिस्की को नंबर-1 बनाने के पीछे काफी मेहनत छुपी हुई है। इसने भले ही लॉन्च होने के दो साल के बाद ही ये खिताब हासिल कर लिया हो लेकिन इसमें दशकों की मेहनत है। जब आज से 70-80 के दशक में इंद्री को बनाया जा रहा था तब से ही इसे नंबर-1 बनाने की कवायत की जा रही थी। वहीँ अब सालों बाद अब जाकर ये सपना सच हुआ।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story