×

Lucknow: केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद कौशल किशोर पहुंचे भाजपा कार्यालय, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कौशल किशोर उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Ashiki
Published on: 9 July 2021 12:20 PM GMT (Updated on: 9 July 2021 12:21 PM GMT)
Kaushal Kishor
X

भाजपा कार्यालय पहुंचे मंत्री कौशल किशोर (Photo- Ashutosh Tripathi Newstrack)

लखनऊ: मोदी कैबिनेट के विस्तार (Modi Cabinet Expansion) में 43 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें यूपी के कुल सात सांसदों को मंत्री बनाया गया है। मोदी कैबिनेट में इस बार मोहनलाल गंज से सांसद कौशल किशोर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कौशल किशोर उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहा पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उनकी पत्नी जय देवी कौशल भी मौजूद थीं। उन्होंने ने भी इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। कौशल किशोर ने इस मौक़े पर कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारियां दी हैं वो उनका पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे।


इस मौके पर कौशल किशोर की पत्नी जय देवी कौशल भी मौजूद थीं

लखनऊ में समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया


Ashiki

Ashiki

Next Story