×

Priyanka Chopra Miss World 2000: आज के ही दिन जीता था प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का टाइटल, इन तस्वीरों में देखिये उस पल को

Priyanka Chopra Miss World 2000: आज यानि 30 नवंबर को इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का टाइटल दिया गया था। आज इसको पूरे 23 साल हो गए हैं। आइये तस्वीरो के माध्यम से देखते हैं उनकी इस जर्नी को।

Shweta Srivastava
Published on: 30 Nov 2023 2:56 PM GMT
Miss World Title to Priyanka Chopra
X

Miss World Title to Priyanka Chopra (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra Miss World 2000: आज से 23 साल पहले विश्व में अपनी पहचान बनाने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराया था। प्रियंका 30 नवंबर 2000 को 18 साल की उम्र में भारत की पांचवीं मिस वर्ल्ड बनीं थीं। आज वो एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है। आइये तस्वीरो के माध्यम से देखते हैं उनकी इस जर्नी को।

आज के ही दिन जीता था प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब

प्रियंका का कॉम्पिटिशन अलग अलग देशों से आईं लगभग 95 अन्य सुंदरियों के साथ था जिन्हे पीछे छोड़कर उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता जीत ली थी , इसको लंदन, यूनाइटेड किंगडम में मिलेनियम डोम में आयोजित किया गया था।



वो पल भारत और प्रियंका चोपड़ा के लिए कभी न भूलने वाला क्षण था जब उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया, जबकि मिस इटली और मिस टर्की उपविजेता रहीं।


इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खूबसूरत ऑउटफिट पहना था। उन्होंने गहरे नेकलाइन वाला गुलाबी स्ट्रैपलेस गाउन और मैचिंग दुपट्टा के साथ खुद को स्टाइल किया था। इसके साथ उन्होंने क्रोशिया-प्रिंटेड चोकर नेकलेस भी पहना हुआ था।


प्रियंका चोपड़ा कैसे बनी भारत की पाँचवीं मिस वर्ल्ड



प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया, "आपके अनुसार आज की सबसे सफल महिला कौन है और क्यों?" उन्होंने उत्तर दिया, "ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हे मैं एडमायर करती हूं, लेकिन सबसे प्रशंसनीय लोगों में से एक मदर टेरेसा हैं, जो बहुत विचारशील और दयालु हैं।" हालाँकि, उनका उत्तर वास्तव में सही नहीं था क्योंकि मदर टेरेसा का 1997 में निधन हो गया था। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने जजों को प्रभावित किया और उन्हें मिस वर्ल्ड 2000 का ताज पहनाया गया। उन्हें युक्ता मुखी द्वारा ताज पहनाया गया, जो मौजूदा विश्व सुंदरी थीं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story