×

बुरे कामों को छिपाने के लिए महात्मा गांधी को अपनाना चाहती है भाजपा: अखिलेश

भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा है कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी को अपनाने की कोशिश इसलिए कर रहे है, क्योंकि इसके पीछे उनके तमाम बुरे काम छिपे है।

Aditya Mishra
Published on: 1 July 2023 4:50 AM GMT
बुरे कामों को छिपाने के लिए महात्मा गांधी को अपनाना चाहती है भाजपा: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित विशेष सदन का बहिष्कार करने पर कहा कि जब सर्व दलीय बैठक हुई थी तो 48 घंटे का विधानसभा सत्र रखा गया था लेकिन बीजेपी गांधी जी के विचारों को नहीं मानती है इसलिए उन्होंने इस सत्र को 36 घंटे का कर दिया।

जिसके बाद हमारी पार्टी ने इस सत्र में शामिल न होने का फैसला किया। जो लोग गांधीजी को नहीं मानते हैं उनके साथ सत्र में हमारी पार्टी कैसे शामिल हो सकती है।

ये भी पढ़ें...घोसी उप चुनाव: अखिलेश यादव के हस्ताक्षर न होने से सपा उम्मीदवार का पर्चा खारिज

भाजपा गांधी के आदर्शों के पास नहीं हैं: आखिलेश

भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा है कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी को अपनाने की कोशिश इसलिए कर रहे है, क्योंकि इसके पीछे उनके तमाम बुरे काम छिपे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी विचारधारा के लोग कभी भी महात्मा गांधी के आदर्शों पर नहीं चले। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दूर-दूर तक महात्मा गांधी के आदर्शों के पास नहीं हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को नीचे से पहले पायदान पर धकेल दिया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को 150वीं गांधी जयंती के मौके पर राजधानी लखनऊ की जीपीओ पार्कं स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुबह करीब 11 बजे पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया।

इस दौरान अखिलेश ने महात्मा गांधी के पसंदीदा भजनों और रामधुन के सामूहिक गायन को भी सुना। श्रद्धाजंलि और भजन कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों और शिक्षाओं पर आज सिर्फ भारतीय ही नहीं दुनिया भर के लोग चल रहे हैं।

बापू ने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में खुशहाली तभी हो सकती है, जब हम बापू के सिद्धांतों पर चलेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और करीब एक घंटे चला कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।

कार्यक्रम के बाद सपा मुखिया के गांधी प्रतिमा से नीचे उतरते ही लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई, जिसमें लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

ये भी पढ़ें...अखिलेश का सरकार पर करारा हमला, उधर समर्थकों की भगदड़

प्रियंका की पदयात्रा पर अखिलेश ने दिया ये बयान

गांधी जयंती के मौके पर राजधानी लखनऊ में प्रियंका गांधी की पदयात्रा पर अखिलेश ने कहा कि अच्छा है कि सभी गांधी जी के आदर्शों पर चलें, महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने एजेंडे में डालें।

इस दौरान हमीरपुर उपचुनाव की हार पर अखिलेश ने कहा कि जिस दिन प्रशासन और इलेक्शन कमीशन निष्पक्ष हो जाएगा, उस दिन सपा जीतने लगेगी।

इस दौरान यूपी विधानसभा उपचुनाव में मऊ की घोसी सीट पर सपा प्रत्याशी के पर्चा निरस्त होने पर अखिलेश ने कहा कि पार्टी कार्यालय की गलती की वजह से फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं हो पाए और नामाकंन खारिज हो गया।

उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है लेकिन पार्टी का उन्हे पूरा समर्थन है। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार पर सपा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन प्रशासन और चुनाव आयोग निष्पक्ष हो जायेगा, सपा चुनाव जीतने लगेगी।

ये भी पढ़ें...मोहम्मद आजम खां को लेकर सपा नेता चौधरी का बड़ा बयान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story