×

पुष्पेंद्र एनकाउंटर में दोषियों को बचाने की हो रही है साजिश: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में हुए पुष्पेन्द्र एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए कहा है कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। दोषियों को बचाने की साजिश हो रही है।

Aditya Mishra
Published on: 29 July 2023 5:43 PM GMT
पुष्पेंद्र एनकाउंटर में दोषियों को बचाने की हो रही है साजिश: अखिलेश
X
अखिलेश यादव की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में हुए पुष्पेन्द्र एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए कहा है कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। दोषियों को बचाने की साजिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि वे सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। उपचुनाव के बाद वह गरीबों को न्याय दिलाने के लिए साइकिल यात्रा निकालेंगे। झांसी में पुष्पेन्द्र यादव नामक युवक के पुलिस एनकाउंटर के बाद सपा मुखिया बुधवार को पुष्पेन्द्र के परिजनों से मिलने के लिए उनके गांव पहुंचे थे और इसके बाद उन्होंने झांसी में ही रात्रि विश्राम किया था।

गुरुवार को अखिलेश ने झांसी के एक होटल में प्रेसवार्ता कर पुलिस प्रशासन पर अविश्वास जताया। उन्होंने पुष्पेन्द्र के एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए कहा कि पुष्पेन्द्र की हत्या की गयी है।

बीजेपी ने मायावती को दिया बड़ा झटका, कई बसपा नेताओं ने थामा कमल

भाजपा सरकार का रवैया ठीक नहीं: अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का रवैया ठीक नहीं है। पीड़ितों की एफआईआर नहीं दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि पुष्पेन्द्र के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। पीड़ित परिवार न्याय चाहता है।

सपा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी। उन्होंने कहा कि जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा सरकार की छवि उतनी अच्छी होगी लेकिन भाजपा सरकार अपनी छवि अच्छी नहीं बनाना चाह रही है।

उन्होंने कहा कि झांसी, जालौन, कालपी और कानपुर की जनता सच जानती है, सरकार दोषियों को बचा रही है। उन्होंने पुष्पेन्द्र एनकाउंटर की जांच हाईकोर्ट के एक सिटिंग जज से कराने की मांग दोहराई।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में सबसे ज्यादा नोटिसें मिली है। हिरासत में मौते भी सबसे ज्यादा हुई हैं। यूपी में अफसर बेलगाम हैं।

उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता है, जनता उसे समाज से बाहर कर देती है। उन्होंने कहा कि सभी को याद रखना चाहिए कि कोई भी सरकार हमेशा नहीं रहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन पुष्पेन्द्र के मामले में पर्दा डालने का प्रयास नहीं करेगा।

सपा मुखिया ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा झूठा साबित हुआ है। धारा 370 से कश्मीर में आतंकवाद कहां खत्म हुआ? जीएसटी के संकट से हम उबर नहीं पाए हैं। इससे व्यापार बढ़ा नहीं, नुकसान ज्यादा हुआ है। हमारे देश का ग्रोथ रेट गिरा है। बांग्लादेश हमसे आगे हो गया है। कुपोषण में हम नम्बर एक हैं।

ये भी पढ़ें...बीजेपी ने मायावती को दिया बड़ा झटका, कई बसपा नेताओं ने थामा कमल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story