×

बीजेपी ने मायावती को दिया बड़ा झटका, कई बसपा नेताओं ने थामा कमल

रामपुर मनिहारन के पूर्व विधायक व बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर रविन्द्र कुमार मोल्हू, सहारनपुर के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम, गंगोह विधानसभा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम सहित बड़ी संख्या में कई अन्य बसपा पदाधिकारी व उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए।

Dharmendra kumar
Published on: 3 July 2023 6:56 AM GMT
बीजेपी ने मायावती को दिया बड़ा झटका, कई बसपा नेताओं ने थामा कमल
X

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के कई पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में रामपुर मनिहारन के पूर्व विधायक व बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर रविन्द्र कुमार मोल्हू, सहारनपुर के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम, गंगोह विधानसभा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम सहित बड़ी संख्या में कई अन्य बसपा पदाधिकारी व उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा मोदी-योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यो और योजनाओं के माध्यम से आमजन को मिल रही सुविधाओं से आम जनमानस का विश्वास भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति और अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें…UK कोर्ट ने दिया पाकिस्तान को तगड़ा झटका, भारत को देगा 306 करोड़ रुपए

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी व अमित शाह जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए की समाप्ति, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने सहित कई अन्य साहसिक निर्णय केन्द्र सरकार ने लिये हैं। मोदी-योगी सरकारों द्वारा किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में विभिन्न दलो से जुड़े नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा से जुड़ रहे है।

यह भी पढ़ें…पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो रहे हैं गांधी

प्रदेश अध्यक्ष ने आज सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करते हुए मोदी-योगी सरकार के द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियां का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वाहन करें।

यह भी पढ़ें…पाक आतंकियों का होगा सफाया, सेना ने की ‘स्पेशल ऑपरेशन्स’ की बड़ी तैयारी

पार्टी मुख्यालय पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में ब्लाक प्रमुख धनश्याम, सदस्य जिला पंचायत सहारनपुर कॅवर पाल सैनी, चैधरी शेर सिंह लम्बरदार, अजय कुमार, चैधरी मनोज पुण्डीर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन, सहारनपुर संजय राठी, बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर आशीर्वाद आर्य, बसपा ब्राह्मण भाईचारा कमेटी के पूर्व जिला कोआर्डिनेटर उदयवीर शर्मा, पूर्व मण्डल कोआर्डिनेटर भाईचारा समिति कर्मवीर सिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन कोआॅपरेटिव सोसाईटी ठाकुर यशपाल सिंह, जिला प्रभारी बसपा राजवीर प्रधान, नीरज त्यागी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा गुर्जर भाईचारा कमेटी शक्ति प्रधान सहित बड़ी संख्या में कई अन्य नेता व समर्थक सम्मलित थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story