×

अलका का कांग्रेस प्रेम! सोनिया से मिलने की कहीं ये वजह तो नहीं

अलका लांबा के पक्ष में कांग्रेस कई बार खड़ी हुई है। पिछले साल दिसंबर में भी आप से बर्खास्त होने के बाद अलका लांबा का कांग्रेस ने समर्थन किया था। अलका का आरोप है कि पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने की चर्चा तेज हुई थी। इस मामले से अलका ने अपना सपोर्ट नहीं दिया था, जिसके बाद उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

Manali Rastogi
Published on: 17 March 2023 10:05 AM GMT
अलका का कांग्रेस प्रेम! सोनिया से मिलने की कहीं ये वजह तो नहीं
X

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता अलका लांबा आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंची हैं। बता दें, अलका सोनिया से मिलने उनके घर गयी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अलका कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली हैं।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, अलका ने 21 दिसंबर 2018 को एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, ‘आज दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को दिया गया भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिये, मुझे मेरे भाषण में इसका समर्थन करने को कहा गया, जो मुझे मंजूर नही था, मैंने सदन से वॉक आउट किया। अब इसकी जो सज़ा मिलेगी, मैं उसके लिये तैयार हूं।’

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सावधान! भारतीय वायुसेना में शामिल हुए 8 लड़ाकू हेलिकॉप्टर

इसपर अजय माकन ने अलका को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘अगर ऐसा है, तो आपने सही करा अलका जी। राजीव जी देश के लिए शहीद हुए। हम उनकी क़ुर्बानी कैसे भूल सकते हैं? जो आज तक बीजेपी भी नहीं कर पाई, वो बीजेपी की B टीम, AAP ने कर दिया। आपके ट्वीट के साथ संलग्न प्रस्ताव, किसी भी शंका को दूर कर देती है। इस प्रस्ताव का हम तीव्र निंदा करते हैं।’

यह भी पढ़ें: पहलू खान केस: नए वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें, जाने पूरा मामला

मालूम हो, अलका लांबा के पक्ष में कांग्रेस कई बार खड़ी हुई है। पिछले साल दिसंबर में भी आप से बर्खास्त होने के बाद अलका लांबा का कांग्रेस ने समर्थन किया था। दरअसल, अलका का आरोप है कि पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने की चर्चा तेज हुई थी। इस मामले से अलका ने अपना सपोर्ट नहीं दिया था, जिसके बाद उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेसवार्ता करते सिद्धार्थ नाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story