बीजेपी के सभी प्रत्याशी इस तारीख को करेंगे नामांकन,ये बड़े नेता रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी 30 सितम्बर को नामांकन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा लखनऊ में प्रत्याशी के साथ मौजूद रहेंगे। 

Aditya Mishra
Published on: 21 Jun 2023 12:41 PM
बीजेपी के सभी प्रत्याशी इस तारीख को करेंगे नामांकन,ये बड़े नेता रहेंगे मौजूद
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी 30 सितम्बर को नामांकन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा लखनऊ में प्रत्याशी के साथ मौजूद रहेंगे।

सभी उपचुनाव के नामांकन में प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी एवं स्थानीय सांसद एवं विधायक जिलों के पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशियों के साथ नामांकन कराने जाएंगे।

ये भी पढ़ें...विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें लिस्ट

लखनऊ कैण्ट विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर रहेंगे।

सहारनपुर की गंगोह विधानसभा में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया, धर्म सिंह सैनी एवं विजय पाल सिंह तोमर रहेंगे।

रामपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, महेश गुप्ता एवं चै. देवेन्द्र सिंह रहेंगे।

अलीगढ की इग्लास विधानसभा में कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण, सुरेश राणा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेवाल रहेंगे।

कानपुर की गोबिन्दनगर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, नंद गोपाल नंदी, रामनरेश अग्निहोत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय रहेगी।

ये भी पढ़ें...हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव: 17 हजार वोटों से जीते बीजेपी उम्मीदवार युवराज सिंह

मानिकपुर में ये बड़े नेता रहेंगे मौजूद

चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, कमला रानी वरूण एवं प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल रहेंगे।

बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला रहेंगे।

अम्बेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री मंत्री गिरीश यादव एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह रहेंगे।

बहराइच की बलहा विधानसभा में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जय प्रताप सिंह, रमापति शास्त्री, उपेन्द्र तिवारी एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता रहेंगे।

प्रतापगढ की प्रतापगढ सदर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘, स्वाती सिंह, रवीन्द्र जायसवाल एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि रहेंगे।

मऊ की घोसी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, अनिल राजभर, सुरेश पासी एवं उपेन्द्र शुक्ला रहेंगे।

ये भी पढ़ें...चिन्मयांनद मामले पर भड़की प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कही ये बात

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!