×

प्रियंका गांधी के असम दौरे का दूसरा दिन, चाय बागान पहुंचकर मिली महिला मजदूरों से

कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि वो असम में दोबारा वापसी कर सके। असम दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी चाय बागान पहुंची। जहां उन्होंने महिला मजदूरों से मुलाकात की और उनके साथ चाय की पत्तियां चुनी। साथ ही उनकी कठिनाइयों को भी जानने की कोशिश की।

Shreya
Published on: 2 March 2021 7:27 AM GMT
प्रियंका गांधी के असम दौरे का दूसरा दिन, चाय बागान पहुंचकर मिली महिला मजदूरों से
X
प्रियंका गांधी के असम दौरे का दूसरा दिन, चाय बागान पहुंचकर मिली महिला मजदूरों से

नई दिल्ली: असम में तीन चरणों के विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections 2021) शुरू होने वाले हैं। जिसको लेकर हर पार्टी अपने वोट बैंक बढ़ाने के लिए प्रचार में जुटी हुई है। वहीं अपनी पार्टी के प्रचार को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे पर हैं और अपनी पार्टी के प्रचार के लिए पूरी जोर-शोर से लगी हुई हैं।

कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि वो असम में दोबारा वापसी कर सके। असम दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी चाय बागान पहुंची। जहां उन्होंने महिला मजदूरों से मुलाकात की और उनके साथ चाय की पत्तियां चुनी। साथ ही उनकी कठिनाइयों को भी जानने की कोशिश की।



चाय के बागान पर जोर

आपकों बता दें कि असम की 126 विधानसभा सीटों में से लगभग 35 सीटों के लिए चाय के बागान का मुद्दा अहम हैं। क्योंकि अगर कांग्रेस की ये 35 सीटें पक्की हो जाती है तो क्रांगेस की दुबारा वापसी आसान हो सकती है।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी को भाया ममता का साथ, कांग्रेस-वाम गठबंधन को लगा भारी झटका

असम की 126 सीटों पर चुनाव

कोरोना की बढ़ती समस्या को देखते हुए केंद्राय निर्वाचन आयोग ने ये फैसला लिया की। कि असम की कुल 126 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। जहां पहले चरण में 47 सीटों पर ,और 27 मार्च को दूसरे चरण में 39 सीटों पर 1 अप्रैल को तथा तीसरे चरण में 40 सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान करवाया जाएगा। जिसके बाद सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: BJP में टिकट पर कयासों का दौर, इन विधायकों पर दांव लगाने के मूड में नहीं पार्टी

प्रिंयका गांधी का असम एंजेडा

इससे पहले असम दौरे के पहले दिन प्रियंका गांधी ने असम के महिलाओं से मुलाकात की। और उनसे आग्रह किया, कि वो सभी अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए वोट दें। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने CAA कानून को लेकर भाजपा पर निशाना भी साधा। और कहां कि भाजपा के नेता देश भर में घूमकर संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लागू करने की बातें कर रहे हैं, लेकिन असम में आते ही वे इसको लेकर चुप्पी साध लेते हैं।



रिपोर्ट- अपूर्वा चंदेल

यह भी पढ़ें: बंगाल में योगी की ललकार, हिन्दू मतों का ध्रुवीकरण करेंगे यूपी के सीएम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story