×

विधानसभा उपचुनाव: ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में कांग्रेस का बड़ा दांव, इनको बनाया प्रत्याशी

विकास अवस्थी के पक्ष में कानपुर का पूरा छात्रसंघ एक जुट था। इसके साथ ही ब्राह्मण सभा ने भी ने खुलकर विकास अवस्थी का समर्थन किया था। इसके साथ ही युवाओं की एक बड़ी टीम उनके समर्थ में थी।

Manali Rastogi
Published on: 26 April 2023 2:28 PM GMT
विधानसभा उपचुनाव: ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में कांग्रेस का बड़ा दांव, इनको बनाया प्रत्याशी
X
विधानसभा उपचुनाव: ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में कांग्रेस का बड़ा दांव, इनको बनाया प्रत्याशी

कानपुर: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने गोविंद नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में एनएसयूआइ की राष्ट्रीय महासचिव करिश्मा ठाकुर को कैंडिडेट बनाया है। ब्राह्मण बाहुल क्षेत्र में क्षत्रीय प्रत्याशी को मैदान में उतार कर एक बड़ा दांव खेला है। दरसल गोविंद नगर सीट में मुट्ठीभर क्षत्रीय वोटर है। बसपा पहले ही ब्राह्मण प्रत्याशी उतार चुकी है। बीजेपी भी ब्राह्मण प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

यह भी पढ़ें: नए मोटर व्हीकल एक्ट पर कांग्रेस का बड़ा बयान, सोनिया गांधी ने दिया आदेश

करिश्मा ठाकुर का जन्म तो कानपुर में हुआ है लेकिन उन्होने राजनीति दिल्ली विश्वविद्यालय में की है। करिश्मा ठाकुर ने इंटर तक पढ़ाई कानपुर में की थी। इसके बाद वो स्नातक और लॉ की पढाई के डीयू में एडमिशन लिया था। वहीं से छात्र राजनीति की शुरूआत की। 2013 में हुए छात्रसंघ चुनाव जीतकर करिश्मा महासचिव बनी थी। इसके बाद उनका कद बढता गया और उन्हे 2018 में एनएसयूआइ का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया।

छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं पिता

करिश्मा ठाकुर के पिता राजेश सिंह क्राईस्ट चर्च कॉलेज से छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है। इसके साथ वो कांग्रेस पार्टी से सरसौल विधानसभा से 2002 में चुनाव लड़ चुके है। पिता के बताए रास्ते पर करिश्मा ठाकुर भी चल रही है। गोविंद नगर विधानसभा सीट पर लगभग 01 लाख 60 हजार बाह्मण वोटर है।

यह भी पढ़ें: जालौन में अराजकतत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, मचा हड़कंप

बाह्मण वोटर ही प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करते है। गोविंद नगर विधानसभा सीट पर का इतिहास रहा है कि यहां से बाह्मण प्रत्याशी ही जीत हासिल करते है। कांग्रेस पार्टी ने करिश्मा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। गोविंद नगर सीट पर लगभग 26 हजार क्षत्रीय हजार वोटर है। कांग्रेस के फैसले पर राजनीतिक पंडित भी हैरान है कि ब्राह्मण बाहुल क्षेत्र में क्षत्रीय प्रत्याशी कैसे उतार दिया।

एकजुट था पूरा छात्रसंघ

बीते 10 सितंबर को विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू और आइसीसी के सचिव रोहित चौधरी फिड लेने के लिए कानपुर आए थे। कांग्रेस पार्टी से युवा ब्राह्मण चहरा विकास अवस्थी रेस में सबसे आगे थे। दूसरे नंबर पर करिश्मा ठाकुर का नाम चल रहा था।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 15 से 23 सितंबर तक चलेगा ”पोलियो अभियान”

विकास अवस्थी के पक्ष में कानपुर का पूरा छात्रसंघ एक जुट था। इसके साथ ही ब्राह्मण सभा ने भी ने खुलकर विकास अवस्थी का समर्थन किया था। इसके साथ ही युवाओं की एक बड़ी टीम उनके समर्थ में थी। वहीं करिश्मा ठाकुर को लोग कानपुर में अभी ठीक से पहचान भी नहीं पा रहे है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story