×

AAP की जीत का जश्न बना मातम: नतीजा आने पर गोलियों से किया हमला, एक की मौत

दिल्ली में आम आदमी पार्टी जश्न मना रही हैं वहीं कुछ लोगों ने चुनाव में जीते एक आप उम्मीदवार के काफिले पर हमला कर दिया।जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत भी हो गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 12 Feb 2020 3:40 AM GMT
AAP की जीत का जश्न बना मातम: नतीजा आने पर गोलियों से किया हमला, एक की मौत
X

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद जहां के एक ओर पार्टी नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं कुछ अज्ञात लोगों ने चुनाव में जीते एक आप उम्मीदवार के काफिले पर हमला कर दिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता की मौत भी हो गयी। घटना के बाद आप नेता संजय सिंह समेत कई नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर चलाई गोलियां:

मामला महरौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी विधायक नरेश यादव का है, जीत के बाद वह मंगलवार को अपने काफिले संग जा रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस हमले में AAP के एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव का सबसे सटीक विश्लेषण, पढ़िये यहां

बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब नरेश यादव चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे। हमले में बाल-बाल बचे नरेश यादव ने बताया कि करीब चार राउंड फायरिंग उनके वाहन पर की गयी। उन्होंने हमले के कारण और आरोपी के बारे में जानकारी न होने की भी बात कहीं।

वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या। ये है दिल्ली में कानून का राज। नरेश यादव मंदिर से दर्शन कर के लौट रहे थे।'

ये भी पढ़ें: इन वजहों से केजरीवाल को मिली कामयाबी, धरे रह गए भाजपा के सारे दावे

किसान आंदोलन: मंदसौर जाएगी AAP की टीम, PM मोदी की 'चुप्पी' पर उठाए सवाल

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में:

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं शुरूआती जाँच में पता चला कि एक ही हमलावर था। हमलावर ने मृतक अशोक मान को टारगेट बनाकर गोलियां चलाई थी। करीब 8 से ज्यादा राउंड की फायरिंग हुई है, जिसमें 5 गोली मृतक अशोक को लगी है, जबकि 2 गोली घायल हरेंद्र को लगी है। हमलावर ने पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई है।

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली सीट को जीतने वाला बनता है सीएम: जानें, क्या है वजह…

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story