×

मोदी का मंदिर प्रेम! आखिर PM ने क्यों उठाया ये मुद्दा

आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव के नतीजे भी सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 288 तो हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट पड़े थे। इसके अलावा 21 अक्टूबर को देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

Manali Rastogi
Published on: 24 Oct 2019 12:57 PM GMT
मोदी का मंदिर प्रेम! आखिर PM ने क्यों उठाया ये मुद्दा
X

नई दिल्ली: अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश में त्योहार का माहौल है। उत्साह और उमंग का वातावरण है।

यह भी पढ़ें: शाह-मोदी की मुलाक़ात: BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग होगा मंथन

उन्होंने आगे कहा कि, ‘आप सब दीपावाली, छठ पूजा जैसे उत्सवों की तैयारी में जुटे होंगे। आप सभी से इस मौके पर मिलना मेरे लिए भी खास हो जाता है। मेरा उत्साह आप कार्यकर्ताओं से मिलकर बढ़ जाता है। आज जब हम अपनों के बीच दिवाली मना रहे हैं तब उन लाखों वीर बेटे-बेटियों और उनके परिवारों को भी शुभकामनाएं देना हमारा कर्तव्य बनाता है। अपनी खुशियों के बीच हमें उन सबका स्मरण करना चाहिए जो हमारे लिए जीते हैं, जूझते हैं।’

सेना की वजह से मना पाते हैं त्योहार

इस दौरान पीएम मोदी ने ये भी कहा कि, ‘चाहे सेना का जवान हों, अर्धसैनिक बल हों, पुलिस के जवान हों, एनडीआरएफ के जवान हों या छोटे-छोटे कर्मचारी हों, इन सभी का योगदान हमारी खुशियों को चार गुना कर देता है। इन्हीं के कारण हम त्योहार मना पाते हैं।’

संतोष और गर्व का विषय

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने ये भी कहा कि, ‘आप भाजपा कार्यकर्ता विकास की अनेक परियोजनाओं को जिस तरह वाराणसी में जमीन पर उतारने में मदद कर रहे हैं, वो भी मेरे लिए बहुत संतोष और गर्व का विषय है। काशी में हो रहे परिवर्तन का लाभ केवल वाराणसी को ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी हो रहा है।’

यह भी पढ़ें: By-Election Results Live Updates: जानिए 18 राज्यों की 51 सीटों का हाल

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जनसंघ के समय से संगठन के लिए काम करने वाले वाराणसी सेवापुरी विधानसभा के कार्यकर्ता कामेश्वर नारायण सिंह को भी याद किया। उन्होंने कार्यकर्ता कामेश्वर नारायण सिंह के बारे में कहा कि, ‘श्रीमान कामेश्वर नारायण जी पिछले 10 अक्टूबर को हमें छोड़कर चले गए, मैं उन्हें आदर पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’

मैं नहीं बना रहा काशी विश्वनाथ धाम

'काशी विश्वनाथ धाम मैं नहीं बना रहा हूं, ये काम कोई नहीं कर सकता, ये सब तो भोले बाबा के आशीर्वाद से हो रहा है। इतना बड़ा कार्य केवल सरकार और प्रशासन के द्वारा संभव नहीं हो रहा है बल्कि इसमें 300 परिवारों ने अपनी पुश्तैनी संपत्ति को सौंपकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज लगभग 40 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र में जो कार्य हो रहा है, वो बिना काशीवासियों के सहयोग के सम्भव नहीं था।'

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election Result Live Updates: महाराष्ट्र में शिवसेना ने बीजेपी से मांगा 50-50

पीएम ने कहा कि मंदिर सिर्फ भगवान की पूजा के स्थल ही नहीं होते, बल्कि वह हमारी आस्था के केंद्र होते हैं, हमारे भक्ति भाव के सेंटर होते हैं। चाहे काशी विश्वनाथ का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, यहां आकर हर किसी के मन में पॉजिटिविटी का संचार होता है।

महाराष्ट्र-हरियाणा संग आए उपचुनाव के नतीजे

बता दें, आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव के नतीजे भी सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 288 तो हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट पड़े थे। इसके अलावा 21 अक्टूबर को देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। आज यानि 24 अक्टूबर को नतीजे सामने आए, जहां बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं, जबकि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 40 सीटें जीत चुकी है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story