×

बिहार चुनाव: सोनिया ने दिया बिहार में बदलाव का नारा, बोली- बदलाव की जरुरत

वीडियो संदेश में सोनिया ने नीतीश और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें बंदी सरकारें करार दिया है। साथ ही उनका कहना है कि नए बिहार के निर्माण के लिए जनता तैयार है।

Newstrack
Published on: 27 Oct 2020 5:21 AM GMT
बिहार चुनाव: सोनिया ने दिया बिहार में बदलाव का नारा, बोली- बदलाव की जरुरत
X
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में शामिल होने के कारण हम इन वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए ज्यादा सजग हैं।

नई दिल्‍ली: कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में बदलाव का नारा दिया है। पहले चरण के लिए बुधवार को होने वाले मतदान से पहले सोनिया गांधी ने चार मिनट 47 सेकंड का वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्‍होंने कहाकि बिहार में बदलाव की बयार है। राहुल गांधी ने उनके इस संदेश को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए महागठबंधन को जिताने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:थरथर कांपा आतंकी: सेना से मांगी जान की भीख, साथी का हश्र देख किया सरेंडर

बिहार में मतदाता अगले पांच साल का राज किसे सौंपेंगे इसका फैसला तो दस नवंबर को होगा लेकिन उससे पहले राजद-कांग्रेस व कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी महागठबंधन की ओर से सोनिया गांधी ने प्रचार का मोर्चा संभाला है। वीडियो संदेश में सोनिया ने नीतीश और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें बंदी सरकारें करार दिया है। साथ ही उनका कहना है कि नए बिहार के निर्माण के लिए जनता तैयार है। कांग्रेस पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी वीडियो संदेश में बिहार की जनता को नमन करते हुए अपनी बात की शुरुआत की है।

मैं बिहार की पवित्र धरती को नमन करती हूं

उन्‍होंने कहा कि मैं बिहार की पवित्र धरती को नमन करती हूं। आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रस्ते से अलग हट गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। मजदूर आज मजबूर है, किसान आज परेशान है। नौजवान आज निराश हैं। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलितों और महादलितों को बेहाली के कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है।



बिहार की जनता की आवाज कांगेस महागठबंधन के साथ है

बिहार की जनता की आवाज कांगेस महागठबंधन के साथ है। यही है आज बिहार की पुकार। दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं। नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिक बंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसीलिए बंदी सरकार के खिलाफ- अगली नस्ल और अगली फसल के लिए एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है। क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है। बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निमार्ण करें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो में कहा कि बिहार के हाथों में गुण है

कांग्रेस अध्यक्ष ने चार मिनट 47 सेकंड के इस वीडियो संदेश में बिहार की अस्मिता की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार के हाथों में गुण है, ताकत है लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है। भय, डर के आधार पर नीतियां नहीं बनाई जा सकती हैं, बिहार भारत का आइना है, ये भारत की शान और अभिमान है।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी का कड़ा एक्शन: यूपी में खुलेंगे 40 नए थाने, अब नहीं बचेगें मानव तस्कर

कांग्रेस अध्‍यक्ष के इस संदेश को राहुल गांधी ने ट्विटर पर साझा किया है। उन्‍होंने अपने बयान में लिखा कि ‘बदलाव की बयार है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूं। नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जिताने का समय आ गया है।’

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story