×

बिहार में नया समीकरणः मायावती संग उपेंद्र कुशवाहा, कुनबा बढ़ाने की कवायद

रालोसपा मुखिया जदयू से हाथ मिला कर राजग के साथ गठबंधन करने जा रहे है। लेकिन भाजपा को जदयू के जरिए रालोसपा का राजग में शामिल होना रास नहीं आ रहा था।

Newstrack
Published on: 29 Sep 2020 7:07 AM GMT
बिहार में नया समीकरणः मायावती संग उपेंद्र कुशवाहा, कुनबा बढ़ाने की कवायद
X
बिहार में नया समीकरणः मायावती संग उपेंद्र कुशवाहा, कुनबा बढ़ाने की कवायद (social media)

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब सभी दलों ने अपने लिए गठबंधन की तलाश शुरू कर दी है। उचित गठबंधन की तलाश में जुटे राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से बातचीत नहीं बनने पर अब बसपा सुप्रीमों मायावती से बात कर एक नया गठबंधन खड़ा करने का प्रयास शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा की बसपा सुप्रीमों मायावती से बात हो चुकी है और आज दोपहर दो बजे वह पटना में प्रेसवार्ता करके बसपा के साथ गठबंधन की जानकारी सांझा करेंगे।

ये भी पढ़ें:इस हरियाणवी सिंगर की बीच सड़क हुई पिटाई, अब तस्वीरें हो रही वायरल..

रालोसपा मुखिया जदयू से हाथ मिला कर राजग के साथ गठबंधन करने जा रहे है

इससे पहले जानकारी मिली थी कि रालोसपा मुखिया जदयू से हाथ मिला कर राजग के साथ गठबंधन करने जा रहे है। लेकिन भाजपा को जदयू के जरिए रालोसपा का राजग में शामिल होना रास नहीं आ रहा था। भाजपा की आपत्ति थी कि रालोसपा के पिछले रिकार्ड को देखते हुए उस पर फिर से कैसे भरोसा किया जा सकता है। बता दे कि रालोसपा ने पिछला विधानसभा चुनाव राजग के साथ मिल कर लड़ा था लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वह राजग के खिलाफ बने महागठबंधन के साथ चले गए थे।

Upendra Kushwaha Upendra Kushwaha (social media)

रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाहा तुरंत बिहार वापस आये

इधर, बीते सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने रालोसपा को बड़ा झटका देते हुए रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चैधरी को अपने पाले में ले लिया। इसकी खबर मिलते ही दिल्ली में अपनी पार्टी के लिए उचित गठबंधन तलाश रहे रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाहा तुरंत बिहार वापस आये और नये घटनाक्रमों को लेकर पार्टी के प्रमुख सहयोगियों के साथ चर्चा की।

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड एक्टर की मौत: सुशांत केस से कनेक्शन, मुंबई पुलिस पर फिर लगे आरोप

राजग के साथ गठबंधन के सवाल पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह सब मीडिया का खेल है, जो किसी को कही भी शामिल करवा देता है, उनका राजग के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनकी भूपेंद्र यादव या नीतीश कुमार से कोई मुलाकात नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह दो दिन में अपना पक्ष सांझा करेंगे।

मनीष श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story