×

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर BJP ने अखिलेश पर बोला हमला- कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन लोगों को राज्य की कानून व्यवस्था पर बोलने का हक नहीं जिनके राज्य में थानों के भीतर पुलिसकर्मियों की हत्याएं हो जाती थी।

Aditya Mishra
Published on: 30 July 2023 2:51 AM GMT
कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर BJP ने अखिलेश पर बोला हमला- कही ये बड़ी बात
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन लोगों को राज्य की कानून व्यवस्था पर बोलने का हक नहीं जिनके राज्य में थानों के भीतर पुलिसकर्मियों की हत्याएं हो जाती थी।

प्रदेश प्रवक्ता, डॉ. समीर सिंह ने कहा कि अपराध और अपराधियों की शरणस्थली रही समाजवादी पार्टी को योगी सरकार में अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्यवाही रास नहीं आ रही है।योगी सरकार में प्रदेश में बिना भेदभाव के कानून अपना काम कर रहा है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। पुलिस लगातार शातिर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाला कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जायेगा।

ये भी पढ़ें...इस भाजपा नेता ने दिया अखिलेश यादव को ऐसा जवाब

शातिर अपराधी थानों मेें जाकर अपना जुर्म कुबूल कर रहे: बीजेपी

प्रदेश में कानून व्यवस्था योगी सरकार ने स्थापित किया है। आज पूरे प्रदेश में अपराधियों में पुलिस का खौफ है। शातिर अपराधी भी स्वयं थानों मेें जाकर अपना जुर्म स्वीकार कर समर्पण कर रहे है।

जब भी कहीं किसी अपराधी के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करती है तो सपा प्रमुख उसके बचाव में उतर आते है।

सपा सरकार में मथुरा के जवाहरबाग की घटना जिसमें डिप्टी एसपी की हत्या एवं अन्य कई घटनाओं में सपा के लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्याएं यह प्रमाणित करती थी कि अखिलेश यादव का संरक्षण अपराधियों को सरकार में रहते भी था और सरकार के बाहर भी है।

डॉ. सिंह ने कहा कि दंगों और दंगाईयों की पहचान बन काम करने वाली सपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव ने हमेशा अपराधियों का महिमामडंन कर उ.प्र. को अपराधियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में बना दिया था।

राज्य में योगी सरकार बनने के बाद से लगातार संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही से प्रदेश में अपराधियों के हौसले टूटे है।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने कहा- प्रदेश की भाजपा सरकार के 800 दिन ही बचे है…

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story