×

इस भाजपा नेता ने दिया अखिलेश यादव को ऐसा जवाब

Harsh Pandey
Published on: 18 May 2023 10:39 AM GMT
इस भाजपा नेता ने दिया अखिलेश यादव को ऐसा जवाब
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि ढाई वर्षो में योगी सरकार ने जन केन्द्रित उपलब्धियों के जो कीर्तिमान स्थापित किये है वह पन्द्रह वर्षो में भी नहीं हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकास की हकीकत को स्वीकार करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि दरसल हार की हताश से घर में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री ढाई साल में पहली बार अपने महल से बाहर भी निकले तो सीधे गरीबों की जमीन कब्जाने वाले भूमाफिया को बचाने के लिए निकले, ऐसे में उन्हें सही तस्वीर कहा समझ आयेगी।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को यकीन नहीं हो रहा है कि इतने अल्पसमय में कोई सरकार इतने बड़े विजन और ईमानदारी के साथ के साथ इतना विकास भी कर सकती है।

इस हताशा और निराशा में ही वे ऐसे बयान दे रहे हैं जिनमें ना तो कोई तथ्य हैं ना ही भरोसे लायक कोई बात। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार का भ्रष्टाचार ओर अराजकता अभी भूली नहीं है।

UP का नया 'चौकीदार', जो ना खुद सोएगा और न किसी को सोने देगा

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

बताये चाचा के बारे में...

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अगर लोकतांत्रिक परिक्रमा में अपनी टीम चुनना, भ्रष्टाचार है तो अखिलेश बताये अपने चाचा को किस भ्रष्टाचार में उन्हें उनके पद से बेदखल किया ?

अपराधी सलाखों के पीछे...

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख शायद भूल गये है कि जियाउल हक से लेकर जवाहर बाग तक उनके राज में पुलिस अधिकारियों की कैसे दुर्दान्त हत्याएं हुई। आज अपराधी या तो सलाखों के पीछे है या दुनिया छोड़ चुके है।

अखिलेश यादव ने विकास के नाम पर मैनपुरी और इटावा को ही प्रदेश समझा और निवेश के नाम पर सरकारी धन की लूट कर अपने परिवार में उसकी बंदरबांट की।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

गौकशी रुकी...

स्वतंत्रदेव सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि पांच सालो में गन्ना किसानों के बकाये से अपना घर भरने वालो को मालूम होना चाहिए कि पिछले दस सालों में जितना गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ उससे ज्यादा 2.5 वर्ष में हुआ है। पूरे प्रदेश में खुलेआम गौकशी कराने वाले आज गौमाता की चिंता कर रहे है। ये हृदय परिवर्तन भी योगी सरकार की ही देन है।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे से लेकर दर्जनों मामलों में मा. सुप्रीम कोर्ट ने सपा सरकार के बारे में क्या टिप्पणी की थी, इसके पन्ने अखिलेश को पटलने चाहिए। युवाओं को भी सबसे ज्यादा अखिलेश सरकार ने ठगा। भर्ती आयोग को भ्रष्टाचार आयोग में बदल डाला और स्वास्थ्य योजनाओं में केवल खुली लूट हुई।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

आ रही बड़ी कंपनियां...

सपा सरकार के भ्रष्टाचार व कुशासन की वजह से टी.सी.एस. जैसी बड़ी कंपनियां यू.पी. छोडकर जा रही थी। योगी सरकार ने उन्हें तो रोका ही 4.68 लाख करोड़ के निवेश की भी जमीन तैयार की।

बन रहे नए एक्सप्रेस वे...

श्री सिंह ने कहा कि अखिलेश जी की सरकार में प्रदेश में बिजली भी जाति और धर्म देखकर दी जाती थी। कुछ खास शहरों को छोड़ बाकी प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं।

प्रदेश में बन रहे नए एक्सप्रेस वे, एम्स और मेडिकल कालेजों व डिंफेंस कारीडोर से ना सिर्फ प्रदेश के विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा है बल्कि रोजगार के बड़े अवसर भी मुहैया हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

ऐतिहासिक निवेश...

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चैतरफा विकास हुआ है। कानून व्यवस्था से लेकर सड़क, बिजली, पानी और रोजगार के साथ ही साथ प्रदेश में ऐतिहासिक निवेश को लेकर भी सरकार ने प्रतिबद्धता से साथ वो कर दिखाया है जो सपा बसपा की सरकारों के लिए अकल्पनीय था।

खासतौर पर सपा सरकार में प्रदेश ना सिर्फ पीछे गया बल्कि देश और दुनिया में प्रदेश की छवि ऐसी बन गई थी कि कोई यूपी में निवेश नहीं करना चाहता था। तमाम लोग यूपी से बाहर जाने लगे थे। पश्चिमी यूपी में तो लोग पलायन ही करने लगे थे।

लोकसेवा आयोग जैसी सम्मानित और पुरानी संस्था नौकरी बेंचने के आरोपों से घिर गई थी। खनन घोटाले से लेकर जमीन घोटालों तक में सरकार सीधे शामिल थी।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story