×

होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

लाल रंग इश्क का, प्यार का पहचान कराता है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि किसी लड़की से आकर्षित होने के लिए 7 सेकेण्ड का ही वक्त काफी है। कई बार ऐसा होता है कि जब कोई लड़का, लड़की को देखता है तो उसके चेहरे में खो सा जाता है।

Harsh Pandey
Published on: 14 May 2023 3:39 PM GMT
होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास
X

नई दिल्ली:

आपके लिपिस्टिक का रंग है लाल

नशा व ख्वाबों का रंग है लाल,

आपके होंठ पर जंचता है रंग लाल

हम पे चढ़ता है रंग लाल......

लाल रंग इश्क का, प्यार का पहचान कराता है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि किसी लड़की से आकर्षित होने के लिए 7 सेकेण्ड का ही वक्त काफी है। कई बार ऐसा होता है कि जब कोई लड़का, लड़की को देखता है तो उसके चेहरे में खो सा जाता है। लड़कियां चाहकर भी उनकी नजर हटा नहीं पाती।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

ऐसा कई वजहों से होता है, कुछ चेहरे कुदरती खूबसूरत होते हैं तो कुछ लड़के लाल लिपिस्टिक की वजह से उन्हें देखते रह जाते हैं। आइये हम आपको बताते हैं लड़कियां अक्सर लाल रंग की लिपिस्टिक क्यों यूज़ करती हैं।

लाल लिपिस्टिक पर रिसर्च...

लाल लिपिस्टिक पर रिसर्च में यह बात सामने आया है कि जिन लड़कियों,महिलाओं के वर्ण गोरे होते हैं, वो पुरुषों को सबसे ज्यादा लुभाती हैं। लेकिन लड़को और पुरुषों की नजर महिलाओं पर ठहर सी जाती है। जिन महिलाओं के होंठ ज्यादा लाल होते हैं, वह महिला पुरुषों को अधिक आकर्षित करती है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

महिलाओं की खूबसूरती हर पुरुष को आकर्षित करती है, साथ ही साथ गुलाब की लाल पंखुड़ी जैसे लाल होंठ पुरुषों को और अपनी ओर खींचते हैं, खासकर जब महिलाएं लाल रंग की लिपिस्टिक लगा लेती हैं।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

बताते चलें कि वैज्ञानिकों द्वारा मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में इस संदंर्भ में रिसर्च किया गया। जिसमें यह बात सामने आई कि पुरुषों कि नजरें गोरे रंग की महिलाओं पर ज्यादा समय तक टिकी रहती है। इसके साथ भी यह बात सामने आई कि जब पुरुष उन्हें लाल रंग की लिपिस्टिक में देखते हैं तो वे महिलाओं के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

अगर महिलाएं गुलाबी रंग की लिपस्टिक अपने होठों पर लगाती हैं, तो पुरुष 5 सेकेंड के बाद नजरें हटा लेते हैं, लेकिन अगर उन्हीं लिपिस्टिक का रंग लाल हो जाता है तो उनकी नजर 7 से 8 सेकेंड तक टिक जाती है।

रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि शादीशुदा महिलाएं अपने पति को ऐसे ही वश में कर सकती हैं, ज्यादातर पुरुष उनके मेकअप और लिपिस्टिक की खूबसूरती को ही असली खूबसूरती मान लेते हैं।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

मेकअप और बिना मेकअप...

मेकअप और बिना मेकअप की महिलाओं को रखा गया सामने, इस अध्‍ययन में यह पाया गया कि जब एक महिला लाल रंग की लिपिस्टिक से अपने होठों को और ज्यादा खूबसूरती प्रदान करती हैं, तो पुरुष उसके उन लाल होठों से कम से कम 8 सेकेंड तक अपनी नज़र नहीं हटा पाते हैं।

जिसमें वह 0.95 सेकेंड महिलाओं की आंखों में देखने और 0.85 सेकेंड उनकी हसीन जुल्‍फों को देखते रहे। लेकिन जब महिलाएं बिना मेकअप के उनके सामने आईं, तो वे सिर्फ 2-3 सेकेंड ही उनके चेहरे को देख पाए।

अगर आप अपने पति की पसंद बनी रहना चाहती हैं तो आज से ही अपने होंठो को और खूबसूरत बनाएं। उन्हें लाल रंग की लिपिस्टिक से सजा कर रखें। खूबसूरत होठों को लाल रंग की लिपिस्टिक से और ज्यादा आकर्षित बनाएं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story