×

लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

बता दें कि वैसे प्‍यार कोई खेल नहीं है, रिश्‍ता टूटने की वजह हमेशा एक सी नहीं होती। सबसे बड़ी बात होती है कि आप अपने गर्लफ्रेंड की रिस्पेक्ट करें। आपको बताते हैं कि आप में क्या है खास, जिस पर लड़कियां मरती हैं।

Harsh Pandey
Published on: 27 April 2023 2:03 PM GMT (Updated on: 27 April 2023 2:04 PM GMT)
लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें
X

नई दिल्ली: क्या आपके मन में ये सवाल आया कि अफेयर के दौरान या कभी उनकी गर्लफ्रेंड कैसे इम्प्रेस हुई थी। कौन सी अदा पर आपकी गर्लफ्रेंड फिदा हो गई थी, साथ ही साथ लड़कों को ये डर भी लगा रहता है कि उनकी किसी बात पर खफा होकर उन्‍हें छोड़ तो नहीं जायेगी।

तो आइये हम आपको कुछ बातों के जरिये बताते हैं कि लड़कों की किन अदाओं पर लड़कियां मरती हैं, और आप में ऐसा क्‍या खास हो की वो आपको कभी छोड़ कर ना जायें।

बता दें कि वैसे प्‍यार कोई खेल नहीं है, रिश्‍ता टूटने की वजह हमेशा एक सी नहीं होती। सबसे बड़ी बात होती है कि आप अपने गर्लफ्रेंड की रिस्पेक्ट करें। आपको बताते हैं कि आप में क्या है खास, जिस पर लड़कियां मरती हैं।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

महत्त्वाकांक्षी हो...

ऐसे लड़के जो थोड़े महत्वाकांझी होते हैं, जो लाइफ में कुछ हासिल करने की चाहत रखते हैं, किसी सपने को साकार करने के लिए प्रयास करने का साहस रखते हों, ऐसे लड़के लड़कियों को बेहद पसंद आते हैं। खास ऐसी लड़कियां जिनके अपने भी कुछ ख्वाब होते हैं, ऐसे लड़कों की तरफ आसानी से अट्रैक्ट हो जाती हैं।

एडवेंचर्स और खेलप्रेमी हो...

खुद खेलने के शौकीन और खेलों का मजा लेने वाले लड़के भी लड़कियों को पसंद आते हैं क्योंकि वो एडवेंचर्स होने के साथ साथ र्स्पोटसमैन स्प्रिट भी रखते हैं और इसीलिए उनके साथ हर विषय पर कोई इशू बनने के संभावना कम होते हैं।

स्टूडियस और जेंटलमैन...

ज़्यादातर लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो जेंटलमेन और सीरियस हो। जो स्वभाव से बहुत ही सरल और सीधे हो लेकिन ज़रूरत पड़ने पर आक्रामक रूख भी अपना सकें।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

लड़को की शराफत लड़कियों को ज़्यादातर अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। साथ ही पढ़ने लिखने का शौक रखने वाले युवक भी महिलाओं को पसंद आते हैं।

धैर्य और समझ हो...

लड़कियों को खुश करने और उनका दिल जीतने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए कि आप उनसे जाकर तुरंत अपने प्यार का इजहार ना करें।

बल्कि पहले उनके आसपास के माहौल को अच्छी तरह से जाने-समझें। नहीं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं, यानि आपको पेशेंस रखना आना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें. एटम बम मतलब “परमाणु बम”, तो ऐसे दुनिया हो जायेगी खाक!

इसके साथ ही लड़कियां स्वभाव से बहुत भावुक होती हैं। इसलिए हर लड़की चाहती है कि उसका सपनों का राजकुमार उनकी भावनाओं को समझें। तो आपको एक चिल्डआउट शख्स जरूर होना चाहिए।

मेच्योर,केयरिंग और मस्त...

लड़कियों को भले ही बेहद गंभीर प्रवृत्ति के हमेशा सीरियस रहने वाले लड़के बहुत बहुत पंसद ना आते हों पर उन्हें लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के भी कतई पसंद नहीं आते।

यह भी पढ़ें: मारी गई पाकिस्तानी सेना! इमरान को आज नहीं आएगी नींद

आपकी छिछोरी या बचकाना हरकतें उसका दिल तोड़ सकती है। अपने आप पर और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

लड़कियां ऐसे लड़कों को पंसद करती है जो अपना आत्मसम्मान बनाए रखें और अपनी फीलिंग्स एक बार उनको बताने के बाद जवाब मिलने की हड़बड़ी ना करके थोड़ी मेच्योरिटी दिखायें। लड़कियों को केयरिंग लड़के पसंद आते हैं।

ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप उनका हर मुश्किल वक्त में साथ निभाएंगे। वे ऐसे लड़कों पर पूरा भरोसा करती हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद आते हैं जो मस्त मौला हों और हर समय मुंह ना लटकायें।

सम्मान और तारीफ करने वाले...

महिलाओं का सम्मान करने वाले लड़के उन्हें काफी पसंद आते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है।

महिलाओं को सम्मान देने से लड़कियों को लगता है कि आप महिलाओं की इज्जत करते हैं। साथ ही अपनी पार्टनर की तारीफ करना न भूलें क्योंकि लड़कियों को अपनी तारीफ पसंद होती है।

यह भी पढ़ें. अजगर की तरह सुस्त हुआ मसूद, भाई बना आतंक का सरगना

कलात्मक रुचि वाले...

महिलाओं को थोड़े से आर्टिस्टिक और शायराना मिजाज पुरुष बेहद पसंद आते हैं। थोड़ी सी भी रचनात्मक रुचि रखने वाले युवकों की ओर महिलायें आसानी से आकर्षित हो जाती हैं।

समझदार दिखने वाले...

किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए सबसे जरूरी है समझदारी। लड़की का दिल जीतना है तो परिपक्वता अनिवार्य है वरना बात बिगड़ने के चांसेस ज्यादा हो सकते हैं। थोड़ा सा इंटलेक्च्युअल बिहेवियर आपका सम्मान महिलाओं की नजर में बढ़ा देता है।

शो ऑफ भी करे....

बेशक अकड़ और शो बाजी के चक्कर में आप लड़की के दिल में जगह नहीं बना पाएंगे लेकिन स्टाइल से रहने और अपने फैशन सेंस और नॉलेज को फ्लांट करने से आपका चार्म बढ़ जायेगा और आप कई लड़कियों के फेवरेट बन जायेंगे।

यह भी पढ़ें: अफवाह या हकीकत, भारत का चंद्रयान उठायेगा इस झूठ से पर्दा

लड़कियां उन लड़कों को काफी पसंद करती हैं जो दिखने में अच्छे होते हैं। इसके अलावा लड़कियां उनकी स्माइल, आंखों और बॉडी पर भी खासा ध्यान देती हैं।

थोड़ा सा अच्छा थोड़ा सा बुरा...

हर कोई जानता है कि हाथ की पांचो अगुंलिया समान नहीं होती है। परफेक्ट कोई नहीं होता ये सच है लेकिन उससे बड़ा सच ये है कि लड़कियों को परफेक्ट मिस्टर आर्दश की कभी तलाश भी नहीं होती।

जीहां महिलाओं को जहां भावनाओं को समझने वाले और स्पेस देकर महिलाओं की इज्जत करने वाले पुरुष पसंद होते हैं तो वहीं थोड़े से एटिट्यूड वाले और अपनी चलाने वाले लड़के भी उन्हें अच्छे लगते हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story