×

B.J.P ने हिंदूओं के साथ किया धोखा, गोरखपुर से सुनील और लखनऊ से मैं लडूंगा चुनाव:अनुभव शुक्ला

भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दुओं के साथ धोखा किया है। जिन मुद्दों के दम पर भाजपा ने केंद्र और सूबे की सत्ता हासिल की आज उसी मुद्दे पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व चुप्पी साधे बैठा है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 April 2019 11:15 AM GMT
B.J.P ने हिंदूओं के साथ किया धोखा, गोरखपुर से सुनील और लखनऊ से मैं लडूंगा चुनाव:अनुभव शुक्ला
X

लखनऊ: 16 अप्रैल 2019 भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दुओं के साथ धोखा किया है। जिन मुद्दों के दम पर भाजपा ने केंद्र और सूबे की सत्ता हासिल की आज उसी मुद्दे पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व चुप्पी साधे बैठा है।

ऐसे में हिन्दुओ के साथ किये गए छल का बदला लेने के लिये हिन्दू युवा वाहिनी भारत हर लोकसभा सीट पर पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़े:राजग सरकार की अनुभवहीनता के कारण सर्जिकल स्ट्राइक को उपलब्धि बताया जा रहा है : गहलोत

यह बात आज यूपी प्रेसक्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में हियुवा भारत के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव शुक्ला ने कही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे और वह, राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।

अनुभव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के लिए पूरी दुनिया में घूमने के लिए समय है लेकिन अयोध्या आने का नहीं। राममंदिर सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए आस्था का विषय तो है ही , वहीं हिन्दू युवा वाहिनी भारत के लिए जीवन-मरण का विषय है। क्योंकि हर हिन्दू रामभक्त है।

इसलिए राममंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी ने हिन्दुओं के साथ जो धोखा किया है, उसका बदला हिन्दू युवा वाहिनी भारत लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराकर लेगा।

यह भी पढ़े:भारत सरकार का आदेश- गूगल और ऐपल के प्ले स्टोर से हटाएं टिक-टॉक

अनुभव शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राममंदिर निर्माण का वादा भारत के सभी हिन्दू भाईयों से किया था लेकिन 5 साल बीत गए लेकिन इसके बावजूद राममंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी की ओर से कुछ नहीं किया गया।

इसलिए हिन्दू युवा वाहिनी भारत सम्पूर्ण देश के हिन्दू समाज को संगठित कर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

अनुभव शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने देश को राममंदिर निर्माण, कॉमन सिविलियन कोड लागू करने का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद ही सम्पूर्ण हिन्दू समाज ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया था लेकिन भाजपा ने राममंदिर निर्माण, जनसंख्या नियंत्रण कानून, धारा 370 पर वादा करने के बावजूद भी अपना मत स्पष्ट नहीं किया। जिसके कारण सम्पूर्ण हिन्दुओं का अपमान भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

यह भी पढ़े:बहराइच लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री फुले ने किया नामांकन

अनुभव शुक्ला ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह जी 20 साल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रहे। एक पार्षद का टिकट लेने के लिए बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को भाजपा कार्यालय का 6 चक्कर लगवाया था। लेकिन कुर्सी मिलते ही वह सब भूल गए। अब हिन्दू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story