×

जानिए किस नेता को साक्षी महाराज ने बताया हिरण्यकश्यप के खानदान का?

साक्षी महाराज का यह विवादित बयान तब सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच तल्खी जारी है। से में इस बयान पर सियासी हलकों में घमासान मचना तय है।

Aditya Mishra
Published on: 2 Jun 2019 3:49 PM GMT
जानिए किस नेता को साक्षी महाराज ने बताया हिरण्यकश्यप के खानदान का?
X
साक्षी महाराज की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के बाद यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पूरी फार्म में हैं। चुनाव के दौरान अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले साक्षी महाराज ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आग उगली है।

ये भी पढ़ें...जामा मस्जिद पर साक्षी महाराज के बयान को उलेमा ने बताया ‘बड़ी साजिश’

साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी को त्रेता युग के राक्षस हिरण्यकश्यप की वंशज बताया है। साक्षी महाराज का यह विवादित बयान तब सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच तल्खी जारी है।

ऐसे में इस बयान पर सियासी हलकों में घमासान मचना तय है। ममता पर विवादित टिप्पणी करते हुए साक्षी महाराज ने कहा, 'बंगाल की जब बात आती है तो त्रेता याद आता है। एक राक्षसराज था, हिरण्यकश्यप। उसके बेटे ने कहा दिया जय श्रीराम... तो बाप ने बेटे को जेल में बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें...साक्षी महाराज बोले : तीन तलाक और हलाला को स्वीकार नहीं किया जा सकता

बहुत सारी यातनाएं दी थीं। बंगाल में वही दोहराया जा रहा है। बंगाल में लगता है कि हिरण्यकश्यप के खानदान की तो ममता नहीं हैं, जहां जय श्रीराम कहने वालों को यातनाएं दी जा रही हैं। जेल भेजा जा रहा है।

जय श्रीराम के बहाने ममता पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद ने आगे कहा, 'अब तो यह स्थिति हो गई है कि जय श्रीराम कहने से वह (ममता) खिसियाने लगी हैं। गालियां देने लगी हैं और सड़कों पर उतरने लगी हैं। विरोध में न जाने क्या-क्या योजना बनाने लगी हैं।'

ये भी पढ़ें...साक्षी महाराज ने भाजपा को लिखी चिट्ठी, अगर टिकट कटा तो अच्छे नहीं होंगे परिणाम

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story