×

उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा, स्टार प्रचारकों की सूची जारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अमूमन उपचुनाव न लड़ने वाली बसपा उपचुनाव की सातों सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके लिए मायावती काफी समय से तैयारी कर रही है।

Newstrack
Published on: 13 Oct 2020 8:09 AM GMT
उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा, स्टार प्रचारकों की सूची जारी
X
उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा, स्टार प्रचारकों की सूची जारी (social media)

लखनऊ: बसपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवा लाल गौतम की ओर से आयोग को विधानसभा वार 30-30 स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध कराई गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, मायावती के भतीजे आकाश आनंद का नाम उपचुनाव वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में रखा गया है। बाकी नाम संबंधित क्षेत्र के लिए नामित प्रदेश, मंडल व जिला स्तरीय नेताओं के हैं।

ये भी पढ़ें:योगीराज में बेटियां दहन: तीन पर तेजाब, एक ने भाजपा कार्यालय के सामने लगाई आग

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अमूमन उपचुनाव न लड़ने वाली बसपा उपचुनाव की सातों सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके लिए मायावती काफी समय से तैयारी कर रही है। उन्होंने करीब दो माह पूर्व ही दिल्ली में उपचुनाव विधानसभा क्षेत्र वाले मुख्य सेक्टर प्रभारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। इसके साथ ही विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए जातिगत समीकरण के आधार पर कुछ सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बदली हैं। मुख्य सेक्टर प्रभारियों को जातिगत आधार पर समीकरण बैठाने के लिए कहा गया है।

BSP BSP (social media)

उपचुनाव में मायावती की नजर बसपा की उन पुरानी सीटों पर खास नजर है, जिन पर वह पूर्व में काबिज रह चुकी है। इन सीटों में उन्नावं की बांगरमऊ, फिरोजाबाद की टूंडला, बुलंदशहर की सदर तथा कानपुर देहात की घाटमपुर विधानसभा सीट पर बसपा सुप्रीमों की खास नजर है। हालांकि वर्ष 2017 में इन चारो सीटों पर हार गई थी लेकिन इससे पूर्व के चुनावों में बसपा ने यहां बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्नावं की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर के मैदान में न होने से बसपा को यहां से उम्मीदे है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में यहां बसपा के इरशाद खां काफी अच्छा चुनाव लडे़ थे।

ये भी पढ़ें:सड़क पर जली महिला: खुद को कर लिया आग के हवाले, कांप उठा उत्तर प्रदेश

घाटमपुर में तो वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी सरोज कुरील दूसरे स्थान पर रही थी

जबकि घाटमपुर में तो वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी सरोज कुरील दूसरे स्थान पर रही थी। इसी तरह टूंडला विधानसभा का बसपा का वर्ष 2007 व 2012 दोनों ही विधानसभा चुनावों में कब्जा रहा था और वर्ष 2017 के चुनाव में भी वह दूसरे स्थान पर रही थी। इसी तरह बुलंदशहर की सदर विधानसभा सीट पर भी बसपा के हाजी अलीम वर्ष 2007 तथा 2012 में यहां से विधायक बने थे लेकिन वर्ष 2017 में भाजपा ने बसपा से यह सीट छीन ली थी।

मनीष श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story