×

विधानसभा उपचुनाव: सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा अन्य सरकारों में फर्क है

विधानसभा उपचुनाव के लिए सातों सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ इन दिनों सरकार व संगठन का संवाद कार्यक्रम चल रहा है उसी के तहत योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संवाद किया।

Newstrack
Published on: 9 Oct 2020 10:48 AM GMT
विधानसभा उपचुनाव: सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा अन्य सरकारों में फर्क है
X
सीएम योगी ने कहा भाजपा और अन्य दलों की सरकार में जमीन-आसमान का फर्क है (social media)

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा और अन्य दलों की सरकार में जमीन-आसमान का फर्क है। उत्तर प्रदेश ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे। सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले। गरीबों की जमीनों पर काबिज कर महल खड़ा कर लिए। पर अब यह सब नहीं चलेगा। यह नया यूपी है, जो अपराधियों का मानमर्दन करता है।

ये भी पढ़ें:देश में भयंकर तबाही: लाखों मौतों से घबराई दुनिया, हर जगह लाशें ही लाशें

विधानसभा उपचुनाव के विषय में सीएम योगी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संवाद किया

विधानसभा उपचुनाव के लिए सातों सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ इन दिनों सरकार व संगठन का संवाद कार्यक्रम चल रहा है उसी के तहत योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज मल्हनी (जौनपुर) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग जिनकी सोच में ही विकास नहीं है। जिनकी सोच जाति, मजहब, धर्म और क्षेत्र तक सीमित है। जो पार्टी को परिवार की तरह चलाते हैं। अराजकता और भ्रष्टाचार जिनकी पहचान है। जिनके जमाने में विकास के 90 फीसद पैसे का बंदरबाट हो जाता था।

उनको बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शी के साथ हो रहे विकास के कार्य और गरीबों की खुशहाली रास नहीं आ रही है। लिहाजा वह समाज को बांटने का जाति और संप्रदाय का वही पुराना हथकंडा अपना रहे हैं। पर ऐसे लोगों की दाल अब गलने वाली नहीं। जनता सब जान चुकी है। लगातार उनको बता भी रही है। उपचुनाव में भी बताएगी।

bjp bjp (social media)

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता अभी उन लोगों को भूली नहीं है जिन्होंने सत्ता मे रहते हुए आंतकियों पर से मुकदमें वापसी की कोशिशे की थी। लेकिन माननीय न्यायालय के कडे़ रूख से ऐसे दल आंतकियों को रिहा कराने के अपने मंसूबों में सफल नही हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के कारण बदले हालात में हो रहे इस चुनाव के मुख्य हथियार संवाद और संपर्क होंगे। इसके आधार पर अगर आप अधिक से अधिक मतदान करा ले गये तो जीत सुनिश्चित है। मैं जानता हूं कि भाजपा के कार्यकर्ता साल भर और 24 घंटे संगठन व समाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। जरूरत सिर्फ समय के अनुसार रणनीति पर फोकस बढ़ाने की है।

webinar

बैठक में थे ये लोग मौजूद

ये भी पढ़ें:आमिर की पहली पत्नी: तलाक को बताया बेहद दुखद, इस कारण टूटी थी शादी

इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने सबका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आभार जताया। बैठक में सांसद बीपी सरोज, सरकार के मंत्री अनिल राजभर, उपेंद्र तिवारी, गिरीश यादव, प्रांतीय मंत्री संजय राय के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story