×

विकास दुबे पर कांग्रेस ने पूछे ये 6 सवाल, सरकार से मांगा जवाब

प्रदेश अध्यक्ष ने विकास दुबे की ‘स्क्रिप्टेड संदिग्ध गिरफ्तारी’ और उससे जुड़े हुए कुछ सवाल उठाते हुए कहा है कि यह सवाल आवाम के जेहन में उठ रहा है, यूपी सरकार को इनका जवाब देना चाहिए।

Shivani
Published on: 9 July 2020 6:05 PM GMT
विकास दुबे पर कांग्रेस ने पूछे ये 6 सवाल, सरकार से मांगा जवाब
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ। यूपी कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और ध्वस्त होती कानून व्यवस्था के बीच आज कानपुर में पुलिस कर्मियों की जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे की स्क्रिप्टेड संदिग्ध गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में अपराधियों को सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त है। अभी हाल में कानपुर में जो हुआ है उससे प्रदेश सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरुवार को कहा कि पूरा प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है। योगी आदित्यनाथ से प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। कानून व्यवस्था दिन ब दिन लचर होती जा रही है।

कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

अपराधियों के हौंसले बुलंद है। प्रदेश अध्यक्ष ने विकास दुबे की ‘स्क्रिप्टेड संदिग्ध गिरफ्तारी’ और उससे जुड़े हुए कुछ सवाल उठाते हुए कहा है कि यह सवाल आवाम के जेहन में उठ रहा है, यूपी सरकार को इनका जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः विकास दुबे ने खोला राज, पुलिसकर्मियों की हत्या की बताई असली वजह



ये है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल

1.जब सूबे की पूरी सीमा सीज थी। बड़ी तादाद में एजेंसियों और पुलिस टीम लगी थी तो विकास दुबे उज्जैन कैसे पहुंच गया? इसकी जांच होनी चाहिए।

2. उत्तर प्रदेश सरकार जवाब दे कि कि विकास दुबे के प्रकरण में जिन लोगों का नाम सामने आया है उनकी जांच होगी या नहीं?

3. पुलिस से विकास दुबे की साठगांठ सबके सामने है। एक बड़े पुलिस अधिकारी को हटाया भी गया है, जिसके साथ विकास के सहयोगी जय वाजपेयी की तस्वीर वायरल हुई थी, उसी से जुड़ी तस्वीर पंचम तल के अधिकारी के साथ भी है। भाजपा के विधायक और मंत्रियों की भी तस्वीरें दिखीं है। इस सब लोगों की क्या भूमिका हैं? इसकी जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः विकास का हैवान साथी: बेरहमी से काटे थे DSP के पैर, पुलिस ने किया ढेर

4.विकास दुबे के मोबाइल नेटवर्क की स्थिति सार्वजनिक की जाए?

5. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री जो कि पहले कानपुर के प्रभारी रहे हैं, उनके ऊपर सवालिया निशान लग रहा है। यह भी बात सामने आई है कि अचानक महाकाल मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। यह क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच होनी चाहिये।

6.अक्सर यह देखा जाता है कि किसी भी बड़ी घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी प्रेस ब्रीफिंग करते हैं आखिर क्या परिस्थिति थी कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने प्रेस ब्रीफिंग की?

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story