×

दिग्विजय सिंह ने ट्रंप के भारत दौरे को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संविधान का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंंने तंज कसते हुए कहा कि अब देखते हैं कि मोदी को उनके परम मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने भारत दौरे के दौरान क्या शिक्षा देकर जाते हैं।

Aditya Mishra
Published on: 22 Feb 2020 4:13 PM GMT
दिग्विजय सिंह ने ट्रंप के भारत दौरे को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना
X

इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संविधान का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंंने तंज कसते हुए कहा कि अब देखते हैं कि मोदी को उनके परम मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने भारत दौरे के दौरान क्या शिक्षा देकर जाते हैं।

दिग्विजय ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर ‘बीबीसी.कॉम’ पर 20 फरवरी को प्रकाशित खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘नागरिकता संशोधन कानून चिंताजनक : अमेरिकी आयोग – बीबीसी न्यूज हिंदी।’’

ये भी पढ़ें...ट्रंप को पसंद आई ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, तेजी से अब हो रही चर्चा

उन्होंने लिखा, ‘‘(बराक) ओबामा जी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को (जनवरी 2015 में) संविधान का पालन करने का अनुरोध कर गये थे लेकिन ‘संपूर्ण राजनैतिक शास्त्र’ के ज्ञाता हमारे मोदी जी ने ठीक विपरीत काम किया।’’

दिग्विजय ने कहा, ‘‘अब देखते हैं मोदी जी के ‘परम मित्र’ डोनाल्ड ट्रम्प जी क्या शिक्षा देकर जाते हैं। भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं।’’

मालूम हो कि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दो दिवसीय दौरे पर 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। लेकिन उनके दौरे से ठीक चार दिन पहले अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली अमेरीकी एजेंसी ‘यूएससीआईआरएफ’ ने अपनी रिपोर्ट में भारत के सीएए और एनआरसी पर चिंता जताई थी, जो बीबीसी.कॉम हिंदी में प्रकाशित की गई थी।

अमेरिका और ईरान के झगड़े में दांव पर भारत! यहां जानें पूरा मसला

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story